Loading...
श्रीलंका बनाम भारत: दूसरे टेस्ट मुकाबले का प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच
भारत ने सीरीज में बनाई हुई है बढ़त (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

श्रीलंका बनाम भारत: दूसरे टेस्ट मुकाबले का प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच

Aug 22, 2026
12:12 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले गॉल टेस्ट को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई हुई है। अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 23 अगस्त से दूसरे टेस्ट में खेलेगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के अहम अंक लेने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी वाली मेजबान टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। ऐसे में इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड 

श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी

भारत और श्रीलंका के बीच 47 टेस्ट हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 23 मैच में जीत मिली है।

श्रीलंका केवल 7 मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है। 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारतीय टीम ने श्रीलंका में 25 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 10 में जीत दर्ज की है और 7 में शिकस्त झेली है।

इस बीच 8 टेस्ट ड्रॉ रहे थे। भारत ने श्रीलंका को उनके घर पर पिछले 6 टेस्ट में हराया है।

भारत 

भारत से सारांश जैन कर सकते हैं अपना डेब्यू 

पहले टेस्ट में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में 1 विकेट लिया और दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं ले सके थे।

मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा।

ADVERTISEMENT

श्रीलंका 

ऐसी हो सकती है श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका की टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। पहले टेस्ट के दौरान चोटिल होने वाले दिनेश चांदीमल सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

सहान अराचिगे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वह कोलंबो में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

संभावित एकादश: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, सहान अराचिगे, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, और असिथा फर्नांडो।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऐसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, कोलंबो में मैच के सभी 5 दिन बारिश होने की संभावना है। इन 5 दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। तीसरे दिन बारिश होने की 92 प्रतिशत संभावना है।

पिच रिपोर्ट 

कैसा होगा पिच का मिजाज?

कोलंबो की सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है।

पहले 2 दिनों में अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाज रन बना सकते हैं। हालांकि, तीसरे दिन से पिच धीमी होने लगती है और स्पिनर्स को टर्न का फायदा होता है।

स्वाभाविक रूप से चौथी पारी में बल्लेबाजी सबसे कठिन होती है।

हाउस्टेट के मुताबिक, इस पिच में पहली पारी का औसत स्कोर 317 रन है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

25 साल के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने प्रभावित किया।

उन्होंने गॉल टेस्ट में अपनी पहली पारी में 100 रन और दूसरी पारी में 84 रन बनाए। वह एक बार फिर भारत के गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करना चाहेंगे।

भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने पिछले टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए थे। वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

पडिक्कल ने पहले टेस्ट में बड़ा शतक लगाया है। वह भारत के शीर्षक्रम को मजबूती देना चाहेंगे।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत-श्रीलंका के बीच यह मैच 23 अगस्त से सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से देखा जा सकता है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

ADVERTISEMENT