Loading...
श्रीलंका बनाम भारत: पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है टक्कर
15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

श्रीलंका बनाम भारत: पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है टक्कर

Aug 13, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में मेहमान टीम श्रीलंका के खिलाफ अपना वर्चस्व बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ धनंजय डी सिल्वा के नेतृत्व में मेजबान टीम कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी। सीरीज का पहला टेस्ट गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। इस पहले टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों बीच आपस में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

#1 

शुभमन गिल बनाम असिथा फर्नांडो

भारतीय कप्तान गिल श्रीलंका के खिलाफ पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलेंगे।

खेल के इस प्रारूप में उनका बल्ला खूब चलता है। वह बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

एशिया में खेलते हुए उन्होंने 47.31 की औसत से 1,656 रन बनाए हैं। उनके सामने असिथा फर्नांडो चुनौती पेश कर सकते हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज फर्नांडो ने घर पर खेलते हुए 29.82 की औसत के साथ 29 विकेट लिए हैं। वह भी पहली बार भारत के खिलाफ खेलेंगे।

#2

दिनेश चांदीमल बनाम रविंद्र जडेजा

श्रीलंका की टीम में अनुभवी दिनेश चांदीमल अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 8 टेस्ट में 50.00 की औसत के साथ 750 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं।

चांदीमल को टेस्ट में रविंद्र जडेजा 2 बार आउट कर चुके हैं।

क्रिकइंफो के मुताबिक, चांदीमल ने भारतीय ऑलराउंडर के खिलाफ 261 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन बनाए हैं। ऐसे में रोचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

ADVERTISEMENT

#3 

ऋषभ पंत बनाम प्रभात जयसूर्या 

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 पारियों में 61.66 की औसत के साथ 185 रन बनाए हैं।

वह स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

गॉल के मैदान पर श्रीलंकाई टीम से प्रभात जयसूर्या कमाल कर सकते हैं। बाएं हाथ के स्पिनर जयसूर्या ने श्रीलंका में 14 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 27.26 की औसत से 96 विकेट लिए हैं।

वह पंत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#4 

धनंजय डी सिल्वा बनाम कुलदीप यादव 

श्रीलंकाई टीम से कुसल मेंडिस और पथुम निसांका चोट के कारण सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

ऐसे में कप्तान धनंजय डी सिल्वा के ऊपर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

धनंजय ने श्रीलंका में 30 मुकाबले खेले हैं और इसकी 54 पारियों में 38.65 की औसत से 1,894 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके सामने कुलदीप यादव की कठिन चुनौती रह सकती है। कुलदीप ने श्रीलंका के खिलाफ अपने इकलौते टेस्ट में कुल 5 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT