Loading...
श्रीलंका बनाम भारत: जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, सीरीज के लिए होंगे उपलब्ध 
बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

श्रीलंका बनाम भारत: जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, सीरीज के लिए होंगे उपलब्ध 

Jul 31, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 15 अगस्त से श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे। दरअसल, उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपना फिटनेस टेस्ट पास किया है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस दौरे के लिए पहले ही टीम घोषत कर चुका है, जिसमें बुमराह का चुनाव फिटनेस हासिल करने के शर्त पर किया गया था।

बयान 

बुमराह अपनी चोट से उबर चुके हैं

BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने PTI को बताया, "जसप्रीत बुमराह अपनी चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने COE के जरूरी फ़िटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं। उम्मीद है कि वह दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं।"

बता दें कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। वह चोट के चलते सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेले थे।

श्रीलंका 

श्रीलंका के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन 

बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 9.00 की औसत के साथ उन्होंने कुल 10 विकेट लिए हैं। इस बीच वह एक पारी में 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

उन्होंने श्रीलंका की धरती पर अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है। ऐसे मे वह श्रीलंका की सरजमीं पर भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

बुमराह ने एशिया में 17.70 की औसत के साथ 62 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

टीम 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सारांश जैन के रूप में नए खिलाड़ी को चुना है।

सारांश ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 54 मैचों की 97 पारियों में 27.30 की औसत से 188 विकेट चटकाए हैं।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पड्डिकल, सारांश जैन।

ADVERTISEMENT

सीरीज 

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ये सीरीज?

भारतीय टीम 7 से 10 अगस्त तक कोलंबो में 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

इसके बाद पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गाले में और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबों में खेला जाएगा।

यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी।

भारतीय टीम 48.15 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है। श्रीलंका दौरे पर सीरीज को जीतकर भारतीय टीम WTC के अहम अंक हासिल करना चाहेगी।

ADVERTISEMENT