Loading...
गॉल टेस्ट: पहली पारी में भारत का स्कोर 450 के पार पहुंचा, ऐसा रहा दूसरा दिन 
जुरेल ने खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

गॉल टेस्ट: पहली पारी में भारत का स्कोर 450 के पार पहुंचा, ऐसा रहा दूसरा दिन 

Aug 16, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन का स्कोर बनाया। स्टंप्स की समाप्ति तक क्रीज पर फिलहाल कुलदीप यादव (12) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) बने हुए हैं। दूसरे दिन भी बारिश का खलल देखने को मिला और पहले सत्र में खेल संभव नहीं हो पाया। आइए दूसरे दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

बड़ी पारी नहीं खेल सके पंत और जडेजा, शतक से चूके राहुल 

पहले दिन 27 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर नाबाद रहने वाले ऋषभ पंत आज आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे।

वह 62 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, राहुल शतक बनाने से चूक गए और 82 रन बनाकर आउट हुए। वह पहले दिन 77 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट होकर लौट गए थे।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए।

पडिक्कल 

पडिक्कल ने लगाया बड़ा शतक 

पडिक्कल पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 131 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे।

उन्होंने दूसरे दिन अपने निजी स्कोर में 36 रन और जोड़े। वह 230 गेंदों में 167 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था।

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने राहुल के साथ मिलकर 162 रन की साझेदारी की।

पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर खेलते हुए 150 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

ADVERTISEMENT

जुरेल 

ध्रुव जुरेल ने खेली उपयोगी पारी 

दूसरे दिन के दौरान भारत ने जब 319 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया, तब ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने मौके मिलने पर तेजी से रन बटोरे और 66 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

वह 68 गेंदों में 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया।

इस बीच उन्होंने मानव सुथार के साथ मिलकर 55 रन की साझेदारी की।

सुथार 24 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी 

ऐसी रही श्रीलंका की गेंदबाजी 

असिथा फर्नांडो ने एक विकेट लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 17 ओवर में 61 रन दिए।

लाहिरू कुमारा ने 13 ओवर में 76 रन देते हुए एक विकेट चटकाया।

स्पिनर केशरा नुवानथा ने 39 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 175 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 4 सफलताएं हासिल की। उन्होंने 39 ओवर में 109 रन दिए।

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा कोई विकेट नहीं ले सके।

ADVERTISEMENT