भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम हुई घोषित, निरोशन डिकवेला को मिला मौका
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 15 अगस्त से श्रीलंका क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होना है, जिसके लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अपनी टीम की घोषणा की है। धनंजय डी सिल्वा मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कामिंदु मेंडिस उनके उपकप्तान होंगे। दूसरी तरफ शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। आइए टीम पर एक नजर डालते हैं।
डिकवेला
डिकवेला की हुई वापसी
निरोशन डिकवेला टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
उन्होंने इस प्रारूप में श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
33 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका से 54 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 30.97 की औसत के साथ 2,757 रन बनाए हैं।
उन्होंने इस प्रारूप में कोई शतक नहीं लगाया है। पारी में 96 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है और उन्होंने 22 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
पसिंदु सूरियाबंडारा
अनकैप्ड पसिंदु सूरियाबंडारा को मिला मौका
श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड पसिंदु सूरियाबंडारा को मौका दिया है।
26 वर्षीय इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने किसी भी प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। हालांकि, उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़े शानदार रहे हैं।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 68 टेस्ट की 102 पारियों में 54.36 की औसत के साथ 4,893 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 14 शतक और 23 अर्धशतक भी लगाए हैं।
टीम
पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम
श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस और पथुम निसंका नहीं चुने गए हैं। ये दोनों बल्लेबाज चोटों के कारण इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, और दिलशान मदुशंका।
भारतीय टीम
चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है भारतीय टीम
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन चोटों के कारण इस सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं।
प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इस दौरे पर किसी भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू हो सकता है।
श्रीलंका टेस्ट के लिए भारत की संशोधित टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।