NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम LSG: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    SRH बनाम LSG: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े 
    निकोलस पूरन का बल्ला खूब बोला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    SRH बनाम LSG: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 27, 2025
    10:59 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन (70) और मिचेल मार्श (52) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

    इन दोनों ने लगातार दूसरे मुकाबले में 50+ का स्कोर बनाया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहले मैच में पूरन के बल्ले से 75 और मार्श के बल्ले से 72 रन निकले थे।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    ऐसी रही पूरन की तूफानी पारी 

    LSG 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। जवाब में सिर्फ 4 रन पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए पूरन ने सिर्फ 18 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

    वह 26 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए।

    उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 269.23 की रही। मिचेल मार्श के साथ उन्होंने 43 गेंदों में 116 रन की साझेदारी निभाई।

    बल्लेबाजी

    ऐसी रही मार्श की पारी 

    मार्श सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 167.74 की रही।

    इस खिलाड़ी ने पहली गेंद से ही आक्रमक बल्लेबाजी की और पूरन के साथ एक कमाल की साझेदारी निभाते हुए मैच को LSG की पकड़ में ला दिया।

    मार्श को उनके ही हमवतन पैट कमिंस ने आउट कर पवेलियन भेजा।

    करियर

    ऐसा रहा है पूरन का IPL करियर

    पूरन IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 145 रन बनाए हैं।

    उनके IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 78 मैच की 75 पारियों में 34.17 की औसत और 167.16 की स्ट्राइक रेट से 1,914 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा है।

    पूरन ने IPL के इतिहास में 4 बार 20 से कम गेंदों में पचासा जड़ा है।

    बल्लेबाज

    मिचेल मार्श के IPL करियर पर एक नजर 

    मार्श ने अपनी इस पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 4,500 रन भी पूरे किए।

    मार्श ने अब तक 44 IPL मुकाबले खेले हैं। इसकी 38 पारियों में 21.91 की औसत और 134.18 की स्ट्राइक रेट से 789 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा है।

    उन्होंने IPL में 21.48 की औसत से 37 विकेट भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिचेल मार्श
    निकोलस पूरन
    IPL 2025
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    मिचेल मार्श

    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने जमाया टेस्ट करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    एशेज 2023, तीसरा टेस्ट: गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, दिनभर में गिरे कुल 15 विकेट  एशेज सीरीज
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने लगाया टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज 2023, पांचवा टेस्ट: मिचेल मार्श ने पूरे किए 1,500 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट

    निकोलस पूरन

    वेस्टइंडीज बनाम भारत, चौथा टी-20: वेस्टइंडीज की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमें भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण ऐसा रहा है वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, आंकड़ों समेत विस्तृत विश्लेषण क्रिकेट समाचार
    निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की वनडे और टी-20 कप्तानी से इस्तीफा दिया क्रिकेट समाचार

    IPL 2025

    IPL 2025 के तीसरे मैच में CSK ने MI को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम MI: रचिन रविंद्र ने IPL में लगाया अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: नूर अहमद की घातक गेंदबाजी से हारी मुंबई इंडियंस, जानिए उनका प्रदर्शन और आंकड़े  नूर अहमद
    IPL 2025: हरभजन सिंह ने जोफ्रा आर्चर को लेकर की नस्लीय टिप्पणी? जानिए पूरा मामला हरभजन सिंह

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: CSK ने MI को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL में सबसे कम गेंदों में 1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर मुंबई इंडियंस
    IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025