LOADING...
IPL 2026 में SRH का सफर हुआ समाप्त, ऐसा रहा टीम का प्रदर्शन 
SRH का सफर हुआ समाप्त (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026 में SRH का सफर हुआ समाप्त, ऐसा रहा टीम का प्रदर्शन 

May 28, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 47 रन से हार मिली। मुल्लांपुर में खेले गए मैच में RR ने पहले खेलते हुए 243/8 का स्कोर बनाया। जवाब में SRH की पूरी टीम 196 रन पर ही सिमट गई। इस शिकस्त के साथ ही SRH का अभियान समाप्त हो गया। इस सीजन में SRH के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

लीग स्टेज के बाद तीसरे स्थान पर रही थी SRH 

SRH ने IPL 2026 में 9 मैच जीते और 5 में हार का सामना किया। अंक तालिका में 18 अंको के साथ SRH की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। इस सीजन के शुरुआती मैचों में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने कप्तानी की थी। इसके बाद कमिंस ने 8 मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया। लीग स्टेज में SRH ने CSK और RR के खिलाफ अपने 2-2 मैच जीते थे।

रन 

इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन 

SRH से इस सीजन में हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 15 पारियों में 48.00 की औसत और 160.00 की स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए। विकेटकीपर बल्लेबाज किशन ने 15 पारियों में 40.13 की औसत और 182.42 की स्ट्राइक रेट से 602 अपने नाम किए। SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 40.21 की औसत से 563 रन बनाए।

Advertisement

क्लासेन 

क्लासेन ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

क्लासेन एक IPL सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन वाले गैर सलामी बल्लेबाज (विदेशी) बने। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 2016 में 52.84 की औसत और 168.79 की स्ट्राइक रेट के साथ 687 रन बनाए थे। क्लासेन ने अपनी सभी पारियों में दहाई का आंकड़ा छूआ। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हुए, जिन्होंने सीजन के सभी मैचों में कम से कम 10 रन बनाए।

Advertisement

गेंदबाज 

इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट 

SRH की ओर से इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट ईशान मलिंगा ने लिए। इस तेज गेंदबाज ने 15 पारियों में 25.35 की औसत और 9.33 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट लिए। तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने 26.46 की औसत और 9.45 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट चटकाए हैं। प्रफुल्ल हिंगे के लिए ये सीजन शानदार बीता। इस तेज गेंदबाज ने 21.78 की औसत से 7 मैचों में 14 विकेट लिए।

Advertisement