IPL के इन मैचों में SRH की पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना सकी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में SRH के बल्लेबाजों ने निराश किया। इस बीच उन मैचों के बारे में जानते हैं, जिनमें SRH की टीम 100 से कम रन पर ऑलआउट हुई है।
#1
SRH बनाम GT (86/10, 2026)
शुभमन गिल (5) और जोस बटलर (7) के जल्दी आउट होने के बाद साई सुदर्शन और सुंदर ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को 168/5 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में SRH से ट्रेविस हेड (0) और अभिषेक शर्मा (9) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसके बाद ईशान किशन (11), हेनरिक क्लासेन (14) और नितीश रेड्डी (2) भी जल्दी आउट हुए। रबाडा (3/28) और जेसन होल्डर (3/20) की घातक गेंदबाजी के सामने SRH की पारी 86 पर सिमट गई।
जानकारी
SRH को मिली उसकी सबसे बड़ी हार
इसके साथ-साथ यह रनों के लिहाज से SRH की सबसे बड़ी हार (82 रन) भी है। इससे पहले 2025 सीजन में KKR के खिलाफ SRH की टीम 80 रन से हारी थी।
#2
SRH बनाम MI (96/10, 2010)
SRH का IPL में पिछला सबसे कम स्कोर 2019 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 96 रन था। SRH के गेंदबाजों ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में MI को 136/7 पर रोककर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते समय MI से अल्जारी जोसेफ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिर्फ 3.4 ओवर में 6/12 विकेट लेकर SRH को 96 रन पर ऑल आउट कर दिया था।