न्यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले स्पिनर, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। इस जीत में कीवी स्पिनर जेडेन लेनॉक्स का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पहला 5 विकेट हॉल (5/19) लेकर कैरेबियन टीम को 138 रन ऑलआउट कर दिया। यह न्यूजीलैंड के लिए वनडे में स्पिनर द्वारा किया गया तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। आइए अन्य दो स्पिनर के प्रदर्शन पर भी नजर डालते हैं।
#1
ईश सोढ़ी - 6/39 बनाम बांग्लादेश (मीरपुर, 2023)
न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्पिनर ईश सोढ़ी हैं। उन्होंने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे मैच में 39 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
उनके इस प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 168 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
इस दौरान सोढ़ी 10 ओवर में एक मेडन के साथ 39 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की थी। उन्होंने कुल 39 डॉट गेंदे फेंकी थी।
#2
डेनियल वेटोरी - 5/7 बनाम बांग्लादेश (क्वीन्सटाउन, 2007)
पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी के नाम घरेलू वनडे मैचों में न्यूजीलैंड के स्पिनर्स में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज हैं।
2007 में क्वीन्सटाउन में खेले गए वनडे में बांग्लादेश की टीम 93 रन पर ऑल आउट हो गई थी, जिसमें उन्होंने 7 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।
उनके छह ओवर के स्पेल में 2 मेडन ओवर और 31 डॉट गेंदें शामिल थीं।
बाद में न्यूजीलैंड ने 264 गेंदें शेष रहते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की थी।
#3
जेडेन लेनॉक्स - 5/19 बनाम वेस्टइंडीज (गुयाना, 2026)
इस सूची में अब लेनॉक्स तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में कप्तान शाई होप (7) के विकेट के साथ अपना खाता खोला था।
इसके बाद उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (8), गुडाकेश मोती (1), मैथ्यू फोर्ड (1) और विटेल लावेश (0) को भी अपना शिकार बनाकर पवेलियन लौटाया।
उन्होंने 8 ओवर में 19 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की। यह उनका वनडे करियर में पहला ही 5 विकेट हॉल रहा है।