LOADING...
फीफा विश्व कप: स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स 
स्पेन ने 1-0 से मैच जीत लिया (फाइल तस्वीर)

फीफा विश्व कप: स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स 

Jul 07, 2026
03:05 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया। हार के बाद दिग्गज फुटबॉलर मैदान पर भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रोनाल्डो अपने करियर का आखिरी विश्व कप खेल रहे थे, लेकिन मुकाबले में वह गोल करने में नाकाम रहे। आइए मैच के रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

शुरुआती मिनट से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित 90 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इंजरी टाइम के पहले मिनट (90+1) में स्पेन के मिकेल मेरिनो ने फेरन टोरेस के शानदार पास को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मेरिनो 85वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे। बर्नार्डो सिल्वा के पास बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन उनका हेडर गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया।

इतिहास

उनाई सिमोन ने रचा इतिहास

स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने विश्व कप में बिना गोल खाए लगातार 609 मिनट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी गोलकीपर द्वारा सबसे लंबे समय तक क्लीन शीट बनाए रखने का अपना ही रिकॉर्ड और मजबूत कर दिया। सिमोन लगातार शानदार फॉर्म में हैं और उनकी बेहतरीन गोलकीपिंग की बदौलत स्पेन ने इस पूरे विश्व कप में अब तक एक भी गोल नहीं खाया है।

Advertisement

रिकॉर्ड

रोनाल्डो के नाम आया एक अनचाहा रिकॉर्ड 

रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में गोलपोस्ट पर 17 शॉट लगाए, लेकिन वह अपने किसी भी साथी खिलाड़ी के लिए एक भी गोल का मौका (चांस) नहीं बना सके। विश्व कप इतिहास में यह एक अनचाहा रिकॉर्ड है। इस सूची में दूसरे स्थान पर मैक्सिको के अल्बर्टो गार्सिया अस्पे (15, 1998), तीसरे पर पोलैंड के जेर्जी गोरगोन (13, 1974), चौथे पर दक्षिण अफ्रीका के कैटलेगो मफेला (13, 2010) और पांचवें स्थान पर रूस के डेनिस चेरीशेव (13, 2018) हैं।

Advertisement

आंकड़े

मैच के आंकड़े

मैच में पुर्तगाल ने गोल करने की 10 बार कोशिश की और 3 बार टारगेट पर शॉट लगाए। स्पेन ने 15 बार कोशिश की और वह 6 बार टारगेट पर शॉट लगाने में सफल रही। मैच में पुर्तगाल का 44 प्रतिशत समय में बॉल पर कब्जा रहा। उसने 85 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 434 पास पूरे किए। इसी तरह स्पेन का मैच में 56 प्रतिशत बॉल पर कब्जा रहा और उसने 91 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 522 पास पूरे किए।

ट्विटर पोस्ट

मैच के बाद भावुक हुए रोनाल्डो

Advertisement