Loading...
फीफा विश्व कप: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीती ट्रॉफी, ये बने रिकॉर्ड्स
स्पेन ने फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया (फाइल तस्वीर)

फीफा विश्व कप: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीती ट्रॉफी, ये बने रिकॉर्ड्स

Jul 20, 2026
03:32 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन ने 16 साल बाद ट्रॉफी जीत ली। इससे पहले वह 2010 में नीदरलैंड को हराकर पहली बार चैंपियन बने थे। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने से चूक गई। लियोनल मेसी कोई गोल नहीं कर सके। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं, जिसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में गया। अतिरिक्त समय में स्पेन ने गोल किया।

पहला 

पहले हाफ में स्पेन ने जोरदार खेल दिखाया, लेकिन गोल नहीं आया

स्पेन ने आक्रामक शुरुआत की। 5वें मिनट में लामिन यामाल ने दानी ओल्मो के साथ शानदार तालमेल के बाद बॉक्स के अंदर से शॉट लगाया, लेकिन एमिलियानो मार्टिनेज ने बेहतरीन बचाव किया।

39वें मिनट में स्पेन के स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबाल ने बॉक्स के बाहर से शॉट लिया, जिसे मार्टिनेज ने आसानी से रोक दिया।

मार्क कुकुरेला का प्रयास भी लक्ष्य से बाहर चला गया।

मुकाबले का पहला पीला कार्ड लिसांद्रो मार्टिनेज को ओयारजाबाल को पीछे से गिराने पर दिखाया गया।

गोल

ऐसे आया मैच का एकमात्र गोल

फाइनल में फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए एकमात्र गोल दागा।

एक शानदार क्रॉस को निको विलियम्स ने हेडर के जरिए खतरे वाले क्षेत्र में पहुंचाया, जहां गेंद टोरेस के पास आई और उन्होंने बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गोल कर दिया।

इससे पहले 2010 विश्व कप में भी स्पेन ने अतिरिक्त समय में गोल कर खिताब जीता था।

तब आंद्रेस इनिएस्ता ने 116वें मिनट में गोल किया था, जबकि टोरेस ने 106वें मिनट में यह कारनामा किया।

ADVERTISEMENT

दूसरे

ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने मेसी 

मेसी ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी काफू के बाद 3 अलग-अलग विश्व कप फाइनल खेलने वाले दूसरे फुटबॉलर बने।

39 साल की उम्र में वह विश्व कप फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी भी बन गए।

यामाल पुरुष विश्व कप फाइनल खेलने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

पेले (17 साल 249 दिन) और ज्यूसेपे बर्गोमी (18 साल 201 दिन) उनसे आगे हैं। यामाल ने 19 साल 6 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

ADVERTISEMENT

अनचाहा

एंजो फर्नांडीज को मिला रेड कार्ड 

अर्जेंटीना के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अर्जेंटीना अब विश्व कप फाइनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रेड कार्ड पाने वाली टीम बन गई है।

टीम को फाइनल में तीसरी बार रेड कार्ड दिखाया गया।

पेड्रो मोन्जोन और गुस्तावो डेजोट्टी को 1990 विश्व कप फाइनल में रेड कार्ड मिला था।

2026 के फाइनल में एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड दिखाया गया। उन्होंने पाउ कुबारसी को खतरनाक तरीके से गिराया था, जिसके बाद रेफरी ने उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया।

2026 विश्व कप

एक से ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली 7वीं टीम बनी स्पेन

स्पेन विश्व कप ट्रॉफी एक से ज्यादा बार जीतने वाली दुनिया की 7वीं टीम बनी है। उसने 2 खिताब के साथ उरुग्वे और फ्रांस की बराबरी कर ली है।

इस सूची में अर्जेंटीना (3), इटली (4), जर्मनी (4) और ब्राजील (5) उससे आगे हैं।

अर्जेंटीना ने अब तक 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप खिताब जीते हैं।

अर्जेंटीना अपना 7वां फाइनल खेलने उतरी थी। इससे पहले वह 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में फाइनल में पहुंचे थे।

फाइनल

स्पेन ने हासिल की ये ऐतिहासिक उपलब्धि 

टोरेस ने गोल दागकर खास उपलब्धि अपने नाम की। वह विश्व कप फाइनल में विजयी गोल करने वाले दूसरे सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी बने।

उनसे पहले जर्मनी के मारियो गोट्जे ने 2014 विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ यह कारनामा किया था।

वहीं, स्पेन की टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा। स्पेन अब सभी प्रतियोगिताओं में अपने पिछले 38 मुकाबलों में अजेय है, जो यूरोप या दक्षिण अमेरिका की किसी भी टीम का सबसे लंबा अजेय अभियान है।

आंकड़े

फाइनल मुकाबले के आंकड़े 

मैच में स्पेन ने गोल करने की 20 बार कोशिश की और 11 बार टारगेट पर शॉट लगाए। अर्जेंटीना ने 3 बार कोशिश की और एक बार भी वह टारगेट पर शॉट नहीं लगा पाए।

मैच में स्पेन का 68 प्रतिशत समय में बॉल पर कब्जा रहा। उसने 90 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 803 पास पूरे किए।

इसी तरह अर्जेंटीना का मैच में 32 प्रतिशत बॉल पर कब्जा रहा और उसने 78 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 445 पास पूरे किए।

अर्वार्ड्स 

इन खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार 

फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

टूर्नामेंट के बाद दिए गए प्रमुख व्यक्तिगत पुरस्कारों में स्पेन के 3 खिलाड़ियों ने जगह बनाई।

पाउ कुबार्सी को यंग 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया, जबकि गोलकीपर उनाई सिमोन ने 'गोल्डन ग्लव पुरस्कार' अपने नाम किया।

वहीं, मिडफील्डर और स्पेन के कप्तान रोद्री को शानदार प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। स्पेन की खिताबी जीत में इन खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT