Loading...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, गेराल्ड कोएत्जी की वापसी
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, गेराल्ड कोएत्जी की वापसी

Sep 07, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली 3 वनडे मैचों की आगामी घरेलू सीरीज के लिए 16 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। इसमें करीब 3 साल बाद स्टार तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे मुकाबला विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में खेला था। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश-A के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच में अपनी फिटनेस साबित की है।

सफर

कोएत्जी का अब तक का सफर

कोएत्जी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है।

भारत में खेले गए उस टूर्नामेंट में कोएत्जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 8 मैचों में 19.80 की औसत से 20 विकेट अपने नाम किए थे।

वह अपने वनडे करियर में अब तक कुल 14 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 23.22 की औसत और 6.48 की इकॉनमी रेट से कुल 31 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी।

टीम

वनडे सीरीज के लिए ऐसी है दक्षिण अफ्रीकी टीम

टीम की कमान तेम्बा बावुमा को सौंपी गई है। एडेन मार्करम केवल दूसरे और तीसरे वनडे में उपलब्ध रहेंगे। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स की वापसी हुई है। प्रिटोरियस सुब्रायन, रुबिन हरमन और डेवाल्ड ब्रेविस को मौका नहीं मिला है।

वनडे सीरीज के लिए टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जॉर्जी, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन और केशव महाराज।

ADVERTISEMENT

बयान

विश्व कप की तैयारियों पर मुख्य कोच का बयान

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कोनराड ने इस सीरीज को वनडे विश्व कप 2027 के लिहाज से बेहद अहम बताया है।

उन्होंने कहा, "विश्व कप में अब करीब एक साल का समय बचा है। ऐसे में यह सीरीज हमारी टीम को सही आकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही इस सीजन के अंत में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैचों से पहले अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी दावेदारी पेश करने का मौका मिलेगा।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

कैसा है वनडे सीरीज का कार्यक्रम? 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर को डरबन में होगी। उसके बाद शेष 2 मैच 27 (जोहान्सबर्ग) और 30 सितंबर (पोटचेफस्ट्रूम) को खेले जाएंगे। दिसंबर 2024 के बाद दक्षिण अफ्रीका की यह पहली घरेलू वनडे सीरीज होगी।

ADVERTISEMENT