NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप 2024: जानिए कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका टीम का सफर
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: जानिए कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका टीम का सफर
    दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन कमाल का रहा है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    महिला टी-20 विश्व कप 2024: जानिए कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका टीम का सफर

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 20, 2024
    11:19 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 32 रन से हार का सामना करना पड़ा।

    यह लगातार दूसरा टी-20 विश्व कप था जब दक्षिण अफ्रीका फाइनल में हारी है। इससे पहले 2023 के टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ उसे हार मिली थी।

    ऐसे में इस संस्करण में उनके सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।

    ग्रुप चरण 

    ग्रुप चरण में कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन?

    ग्रुप-B में रही दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हराया था।

    इसके बाद अपने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली।

    स्कॉटलैंड के विरुद्ध तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 80 रन और चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली।

    4 मैच में 3 जीत, 1 हार और 6 अंक के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

    सेमीफाइनल

    सेमीफाइनल में दी ऑस्ट्रेलिया को मात 

    दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराया था। जीत के लिए मिले 135 रन के लक्ष्य को उसने 18वें ओवर में हासिल किया था।

    ऑस्ट्रेलिया से बेथ मूनी (44) ने सबसे बड़ी पारी खेली थी। टीम 134/5 के स्कोर तक पहुंच पाई थी।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 25 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद लौरा वोल्वार्ड्ट (42) और एनेके बॉश (74*) ने उम्दा पारियां खेलते हुए जीत दिलाई थी।

    रन

    इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन 

    दक्षिण अफ्रीका टीम से सर्वाधिक रन वोल्वार्ड्ट ने बनाए। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने 6 पारियों में 44.60 की औसत और 113.19 की स्ट्राइक रेट के साथ 223 रन बनाए। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन वाली बल्लेबाज भी रहीं।

    तजमीन ब्रिट्स ने 6 पारियों में 37.40 की औसत और 103.88 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए।

    बॉश ने 6 पारियों में 109.60 की स्ट्राइक रेट से 137 रन अपने नाम किए।

    विकेट

    इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट 

    दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज नॉनकुलुलेको म्लाबा रहीं। उन्होंने 6 मैचों में 11.33 की औसत और 5.66 की इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट चटकाए।

    मैरिजान कप्प सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहीं। दक्षिण अफ्रीका के लिए उन्होंने 6 पारियों में 20.40 की औसत और 4.63 की इकॉनमी रेट से 5 विकेट अपने नाम किए।

    अयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लार्क ने संयुक्त रूप से 4-4 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    बेथ मूनी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में 2 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, लगातार तीसरी बार बनी विजेता  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    मेग लैनिंग ने रचा इतिहास, 5 ICC ट्रॉफी जीतने वाली पहली कप्तान बनी  मेग लैनिंग
    दक्षिण अफ्रीका की तृषा चेट्टी ने लिया संन्यास, विकेट के पीछे किए थे रिकॉर्ड 182 शिकार क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव, 12 फरवरी से होगी वनडे सीरीज क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत, महिला टी-20: न्यूजीलैंड को मिली 18 रन से जीत, ऐसा रहा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जानिए कैसा रहा सफर  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश  अंडर-19 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: बेन डकेट ने लगाया अपना चौथा टेस्ट शतक, पूरे किए 2,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुए एबी डिविलियर्स, विराट कोहली ने संदेश लिखकर दी बधाई एबी डिविलियर्स
    भारत ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, कुलदीप की हुई वापसी भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2025: डेल स्टेन ने छोड़ा SRH का साथ, अगले सीजन में नहीं होंगे गेंदबाजी कोच डेल स्टेन

    टी-20 क्रिकेट

    मुस्तफिजुर रहमान का टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विदेशी धरती पर कैसा रहा है प्रदर्शन? बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: अरुंधति रेड्डी ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े महिला टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025