दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने शतक जड़कर रचा इतिहास, जानिए कैसे
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन प्रोटियाज बल्लेबाज रयान रिकेल्टन (101) और वियान मुल्डर (115) ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। संकट में फंसी दक्षिण अफ्रीकी टीम को उबारते हुए बचपन के दोनों दोस्तों ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया, जो पिछले 37 सालों से नहीं देखा गया था। आइए इसके बारे में जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही रिकेल्टन और मुल्डर की पारी?
एक समय दक्षिण अफ्रीका टीम 181 रन पर 5 विकेट गंवाकर संकट से जूझ रही थी। उसके बाद रिकेल्टर और मुल्डर ने 154 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।
रिकेल्टन पारी में 219 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर जोश इंग्लिस द्वारा रन आउट हुए।
मुल्डर ने 221 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया को 5वें दिन 288 रन का लक्ष्य मिला है।
रिकॉर्ड
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ रिकेल्टन और मुल्डर नाम
जोहान्सबर्ग के सेंट स्टिथियंस कॉलेज से एक साथ पढ़ाई करने वाले रिकेल्टन और मुल्डर ने छठे विकेट के लिए 154 रनों की शतकीय साझेदारी की।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी टेस्ट की दूसरी पारी में नंबर-6 और नंबर-7 (या उससे नीचे) पर आकर शतक बनाने वाली यह दुनिया की पहली जोड़ी बन गई है।
टेस्ट इतिहास में यह केवल चौथी बार है जब नंबर-6 और नंबर-7 के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शतक बनाए हैं।
कारनामा
1989 में हुआ आखिरी बार हुआ था यह कारनामा
इससे पहले आखिरी बार साल 1989 में ऑस्ट्रेलिया के डीन जोन्स और स्टीव वॉ ने होबार्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ नंबर-6 और नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े थे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले यह कारनामा 1937 में देखने को मिला था, जब ऑस्ट्रेलिया के जैक फिंगलटन और डॉन ब्रैडमैन मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़े थे।
अब रिकेल्ड और मुल्डर भी करीब 37 साल बाद इस विशेष क्लब में शामिल हो गए।