दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: मार्को जानसेन ने पूरे किए अपने 100 टेस्ट विकेट, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अहम मुकाम हासिल किया। केप टाउन टेस्ट के तीसरे दिन के दौरान उन्होंने गेंदबाजी में अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ उनके टेस्ट करियर का 100वां शिकार बने। जानसेन ने इस टेस्ट सीरीज में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से कमाल किया है। आइए उनके टेस्ट आंकड़ों के बारे में जानते हैं।
आंकड़े
अपने 24 टेस्ट मैचों में जानसेन ने पूरे किए 100 विकेट
2021 के आखिर में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले जानसेन ने टेस्ट क्रिकेट में 5 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए हैं।
उनके नाम 5 बार एक पारी में चार विकेट लेने और एक मैच में कुल 10 विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है।
इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सिर्फ 24 टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे कर लिए।
उनका गेंदबाजी औसत लगभग 21 है, जो कि काबिलियत को दर्शाता है।
बल्लेबाजी
जानसेन ने पहली पारी में लगाया था अर्धशतक
केप टाउन में खेले जा रहे टेस्ट में अपनी पहली पारी में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जानसेन ने 71 गेंदों में 52 रनों (7 चौकों के साथ) की महत्वपूर्ण पारी खेली।
उनके इस योगदान की बदौलत मेजबान टीम ने 329/10 रन बनाए।
टेस्ट क्रिकेट में यह जानसेन का छठा 50 से अधिक रनों का स्कोर था।
जानसेन के नाम अब 24 टेस्ट मैचों में 26.51 की औसत से 822 रन हो गए हैं।