दक्षिण अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ पहले वनडे में लगाया शतक, बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में बेहतरीन शतक (150) लगाया। वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू करते हुए हरमन ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में प्रभावशाली पारी खेली। उन्होंने टोनी डी जोरजी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी की। जोरजी ने 72 रन की पारी खेली। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
जोरदार रही हरमन की पारी
24 वर्षीय हरमन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में प्रभावित किया और मौके मिलने पर आकर्षक शॉट लगाए।
क्रीज पर टिकने के बाद उन्होंने रन गति में इजाफा किया और 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
वह 126 गेंदों पर 150 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने शतक में 17 चौके और 3 छक्के लगाए।
रिकॉर्ड
डेब्यू वनडे में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने हरमन
इस पारी के साथ हरमन अब वनडे में संयुक्त रूप से सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने अपने ही देश के मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी की।
बता दें कि ब्रीट्जके ने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रन बनाए थे।
इन दोनों खिलाड़ियों के बाद वनडे डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर डेसमंड हेन्स (148 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1978) और रहमानुल्लाह गुरबाज (127 रन बनाम आयरलैंड, 2021) ने बनाए हैं।
जानकारी
इस सूची में शामिल हुए हरमन
हरमन अब वनडे डेब्यू में शतक लगाने वाले 5वें प्रोटियाज बल्लेबाज बने। दक्षिण अफ्रीका से उनके और ब्रीट्जके के अलावा कॉलिन इनग्राम (124 रन, 2010), तेम्बा बावुमा (113 रन, 2016) और रीजा हेंड्रिक्स (102 रन, 2018) भी डेब्यू में शतक जड़ चुके थे।
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने बनाया बड़ा स्कोर
हरमन के शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए।
उनके अलावा डी जोरजी ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन की पारी खेली।
डेवाल्ड ब्रेविस ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए।
आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी करने आए कॉर्बिन बॉश ने 24 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए।