LOADING...
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 5वें टी-20 मैच में हराया, सीरीज की 3-2 से अपने नाम 
दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 5वें टी-20 मैच में हराया, सीरीज की 3-2 से अपने नाम 

Mar 25, 2026
03:05 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 5वें टी-20 मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 33 रन से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 154/8 का स्कोर ही बना सकी। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती दक्षिण अफ्रीका की टीम 

दक्षिण अफ्रीका से मुल्डर ने 31 रन बनाए। इसके बाद रुबिन हरमन (39), और कॉनर एस्टरहुइजन (75) ने उपयोगी पारियां खेली। आखिरी ओवरों के दौरान डियन फॉरेस्टर ने 13 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में कटेन क्लार्क (2) के जल्दी आउट होने के बाद टिम रॉबिन्सन (25) और डेन क्लीवर (22) ने पारी को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद बेवोन जैकब्स (36) के संघर्ष के बावजूद न्यूजीलैंड को हार मिली।

कॉनर एस्टरहुइजन

कॉनर एस्टरहुइजन ने लगाया अर्धशतक 

जब दक्षिण अफ्रीका ने 76 के स्कोर पर ही अपना दूसरा विकेट खो दिया था, तब एस्टरहुइजन क्रीज पर आए। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 33 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक। उन्होंने पिछले मैच में 57 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

Advertisement

गेंदबाजी 

ऐसी रही दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी 

दक्षिण अफ्रीका से गेराल्ड कोएत्जी सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस तेज गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में 21 रन देते हुए 2 विकेट लिए। ऑटनील बार्टमैन ने अपने 4 ओवर में 33 रन देते हुए 2 विकेट लिए। प्रेनेलन सुब्रायन ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 22 रन दिए। जॉर्ज लिंडे कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने अपने 2 ओवर में 11 रन दिए। केशव महाराज ने एक विकेट चटकाया।

Advertisement

सीरीज 

प्लेयर ऑफ द सीरीज बने एस्टरहुइजन

एस्टरहुइजन को इस सीरीज के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक 4 पारियों में 41.67 की औसत और 120.19 की स्ट्राइक रेट के साथ 125 रन बनाए हैं। उनके बाद डेवोन कॉनवे ने 3 पारियों में 33.33 की औसत और 125.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 100 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा नहीं छू सका।

Advertisement