Loading...
दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स   
दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत मिली (फाइल तस्वीर)

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स   

Nov 19, 2026
04:29 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 12 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 168 रन पर सिमट गई। आइए, इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

मैच का लेखा-जोखा 

बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उसने तौहीद हृदोय (137) और लिटन दास (120) की पारियों के दम पर 400 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने 5 विकेट हॉल लिया।

वहीं, डेन पेटरसन ने 4 विकेट अपने नाम किए। जवाब में मार्क्स एकरमैन (157) और रेयान रिकेल्टन (102) की पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 557 रन बनाए।

बांग्लादेश की दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने 6 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने 1.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहला

एकरमैन ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया 

एकरमैन ने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना किया और 157 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 21 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 95.73 की रही।

एकरमैन ने अब तक 3 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 64 की औसत से 320 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया।

ADVERTISEMENT

बांग्लादेश

हृदोय की शतकीय पारी पर एक नजर 

हृदोय ने बांग्लादेश की पहली पारी में 227 गेंदों का सामना करते हुए 137 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और एक छक्का निकला। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है।

उन्होंने अब तक 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 76.85 की शानदार औसत से 538 रन बनाए हैं।

इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 242 रन है, जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

ADVERTISEMENT

पहला

लिटन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया 

लिटन ने 179 गेंदों में 120 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और एक छक्का निकला। यह उनके टेस्ट करियर का 8वां शतक था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उनका पहला ही टेस्ट शतक साबित हुआ।

लिटन ने अब तक 60 टेस्ट मैचों की 105 पारियों में 36.86 की औसत से 3,723 रन बनाए हैं। उनके नाम 21 अर्धशतक भी दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 141 रन है।

5 विकेट

रबाडा ने 5वीं बार लिया बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट हॉल

बांग्लादेश की पहली पारी में रबाडा ने 22 ओवर में 4 मेडन के साथ 70 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने 3.20 की इकॉनमी से रन खर्च किए।

यह उनके टेस्ट करियर का 18वां 5 विकेट हॉल रहा। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 5वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया।

रबाडा ने इस टीम के खिलाफ अब तक 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 11.45 की औसत से 37 विकेट लिए हैं।

जानकारी

हार्मर की गेंदबाजी पर एक नजर 

हार्मर ने 12.3 ओवर गेंदबाजी की और 51 रन देकर 6 विकेट लिए। ये उनके करियर का चौथा 5 विकेट हॉल रहा। उन्होंने 18 टेस्ट खेले हैं और 23.02 की औसत से 89 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहला 5 विकेट हॉल लिया।

ADVERTISEMENT