ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, कगिसो रबाडा की वापसी
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज के पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 18 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका अगले महीने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और क्वेना मफाका चोट से जूझ रहे हैं। इस कारण इन नामों पर चयन के लिए विचार नहीं किया गया है।
टीम
ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की टीम
केंद्रीय अनुबंध से बाहर हुए एनरिक नॉर्खिया मार्च 2023 के बाद पहला टेस्ट खेल सकते हैं। उन्हें 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, जिसमें 7 तेज गेंदबाज हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेयने।
वापसी
कोएट्जी की भी हुई वापसी
कोएट्जी को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।
कोएट्जी ने आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में खेला था।
उनके अलावा बॉश, यानसेन, मुल्डर और पैटरसन को तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया गया है।
पैटरसन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल जीतने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। टीम में तेज गेंदबाजों का मजबूत संयोजन नजर आ रहा है।
अनकैप्ड
इस अनकैप्ड खिलाड़ी को भी मिला मौका
टेस्ट टीम में एकरमैन एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका-A के लिए 1,000 से अधिक रन बनाए हैं।
अब उन्हें अंतिम एकादश में शीर्ष 3 स्थानों के लिए डी जोर्जी, स्टब्स और मुल्डर से प्रतिस्पर्धा करनी होगी।
हालिया प्रदर्शन को देखते हुए एकरमैन को मौका मिल सकता है।
ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की संभावना बनी हुई है।
आंकड़े
ऐसे हैं एकरमैन के आंकड़े
एकरमैन ने प्रथम श्रेणी में 85 मुकाबले खेले हैं और इसकी 134 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 48.66 की औसत से 5,986 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 16 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 256 रन है।
30 साल के इस बल्लेबाज ने 74 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं। इसकी 72 पारियों में 27.25 की औसत से 1,826 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन है।
जानकारी
कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 से 13 अक्टूबर तक किंग्समीड, डरबन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 18 से 22 अक्टूबर तक सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में होगा। वहीं, आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर से न्यूलैंड्स, केपटाउन में शुरू होगा।