Loading...
सौरव गांगुली ने वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर BCCI से पूछे सवाल, बोले- कहां गए स्पिनर?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा (फाइल तस्वीर)

सौरव गांगुली ने वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर BCCI से पूछे सवाल, बोले- कहां गए स्पिनर?

Nov 23, 2026
02:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट जीतने का मौका गंवाना अब चर्चा का विषय बन गया है। मुकाबले में भारतीय टीम की रणनीति और गेंदबाजी संयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर विदेशी पिचों पर विशेषज्ञ स्पिनर की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम के चयन और स्पिन गेंदबाजी विकल्पों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से कड़े सवाल किए हैं।

बयान

गांगुली ने क्या कहा? 

गांगुली ने एक्स पर लिखा, 'इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। सफेद गेंद और अब लाल गेंद के क्रिकेट में भी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया है। बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, विदेशी मैदानों पर टेस्ट जीतने के लिए विशेषज्ञ स्पिनर का होना जरूरी है। वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर के रूप में खेल सकते हैं। ऐसे में BCCI कुलदीप यादव या मानव सुथार कहां हैं?"

कप्तान

कप्तान शुभमन गिल ने पिच को बताया खराब 

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, "जब हमने टेस्ट मैच खेलना शुरू किया था तब हमें लगा कि पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। लेकिन तीसरे, चौथे और 5वें दिन पिच लगातार सपाट होती गई। ओवर बढ़ने या दिन गुजरने के बावजूद पिच पर कोई खास असर नहीं पड़ा। बल्कि पिच धीमी होती चली गई। मुझे लगता है कि यह टेस्ट मैच के लिए अच्छी पिच नहीं थी, खासकर तब जब आप मैच का नतीजा चाहते हों।"

ADVERTISEMENT