सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी शतक (103) जड़ दिया है। यह उनके टेस्ट करियर और भारत के खिलाफ दूसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 147 गेंदों में जड़ृा। इससे पहले उन्होंने गॉल टेस्ट में भी शतकीय पारी (100) खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत मेजबान टीम वापसी करने में सफल रही।
बल्लेबाजी
कैसी रही दिनुशा की पारी और साझेदारी?
श्रीलंका टीम अपनी पहली पारी में 137 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।
उसके बाद दिनुशा बल्लेबाजी के लिए आए और एक छोर पकड़ लिया। उन्होंने पासिंदु सूरियाबंदारा (80) के साथ छठे विकेट के लिए 34, केशरा नुवांथा (18) के साथ 57 और लाहिरू कुमार (12) के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई।
वह पारी में 162 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।
रिकॉर्ड
दिनुशा ने दोहराया 48 साल पुराना इतिहास
दिनुशा भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआती 3 पारियों में लगातार 80 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले दुनिया के केवल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
उनसे पहले यह कारनामा केवल पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास (1978) और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के एवर्टन वीक्स (1948) ही कर पाए थे।
वह इस सीरीज के लगातार 2 टेस्ट में शतक जड़कर दोनों टीमों में से बेहद खतरनाक बल्लेबाज साबित हुए हैं।
उपलब्धि
भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट शतक जड़ने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज
दिनुशा भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज हैं।
उन्होंने इस मामले में सनथ जयसूर्या (1997), महेला जयवर्धने (2001), थरंगा परनावितना (2010) और एंजेलो मैथ्यूज (2015) की बराबरी कर ली है। इन सभी ने भी लगातार 2-2 शतक जड़े थे।
सूची में अरविंद डी सिल्वा (3 टेस्ट में 4 शतक, 1997) पहले और कुमार संगाकारा (3 टेस्ट में 3 शतक, 2010) दूसरे नंबर पर हैं।
उपलब्धि
भारत के खिलाफ शुरुआत 2 टेस्ट में शतक जड़ने वाले 8वें बल्लेबाज
दिनुशा अब भारत के खिलाफ अपने शुरुआती 2 टेस्ट में शतक जड़ने वाले कुल 8वें बल्लेबाज बन गए हैं।
उनसे पहले एवर्टन वीक्स (1948), गारफील्ड सोबर्स (1958), पाकिस्तान के जहीर अब्बास (1978), श्रीलंका के दलीप मेंडिस (1982), इंग्लैंड के रोबिन स्मिथ (1990), दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (1996) और न्यूजीलैंड के जेसी राइडर (2009) यह कारनामा कर चुके हैं।
इसी तरह दिनुशा भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले मेंडिस के बाद केवल दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं।
रिकॉर्ड
दिनुशा यह कारनामा करने वाले पहले श्रीलंकाई
दिनुशा अब नंबर-6 या उससे निचले क्रम पर भारत के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट मैचों में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले अर्जुन रणतुंगा (1985), तिलकरत्ने दिलशान (2008) दिनेश चांदीमल (2015) ने एक-एक शतक जड़ा था।
दिनुशा भारत के खिलाफ इस क्रम पर लगातार 2 टेस्ट शतक जड़ने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सोबर्स (1958) और टॉनी ग्रेग (1974) भी ऐसा कर चुके हैं।
करियर
ऐसा है दिनुशा का टेस्ट करियर
दिनुशा ने साल 2025 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
उन्होंने अब तक 5 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में 67.57 की बेहतरीन औसत के साथ 473 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस बीच उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसकी पारी में आया है।
वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने अब तक 7 पारियों में 6 ही विकेट लिए हैं।