Loading...
स्नेह राणा ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाली 5वीं भारतीय महिला बनीं
स्नेह राणा ने लॉर्ड्स टेस्ट में चटकाए 6 विकेट

स्नेह राणा ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाली 5वीं भारतीय महिला बनीं

Jul 13, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम मुकाबले में 270 रन जीत दर्ज करने में सफल रही। इसके साथ राणा 30 टेस्ट विकेट चटकाने वाली 5वीं भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।

गेंदबाजी

कैसी रही राणा की गेंदबाजी?

राणा ने इंग्लैंड को उसकी दूसरी पारी में 23 रन पर कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (11) के रूप में तीसरा झटका देते हुए पारी में अपने विकेटों का खाता खोला।

इसके बाद उन्होंने विकेटकीपर एमी जोंस (54), मैडी विलिअर्स (26) और सोफी एक्लेस्टोन (50) को भी पवेलियन की राह दिखाई।

राणा ने पारी में 19.5 ओवर में 4 मेडन के साथ 42 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

उन्होंने पहली पारी में भी 2/41 के आंकड़े दर्ज किए थे।

उपलब्धि

इस विशेष सूची में शामिल हुई राणा

राणा महिला टेस्ट में 30 विकेट पूरे करने वाली 5वीं भारतीय खिलाड़ी बन गईं। वह डायना एडुलजी (63), शुभांगी कुलकर्णी (60), झूलन गोस्वामी (44) और नीतू डेविड (41) के साथ इस सूची में शामिल हो गईं।

राणा ने अब तक 6 टेस्ट की 10 पारियों में 20.96 के औसत से 30 विकेट लिए हैं। वह 3 बार 4 और एक बार 5 विकेट हॉल लेने में भी सफल रही हैं।

उन्होंने एक बार मैच में 10 विकेट भी लिए हैं।

ADVERTISEMENT