LOADING...
स्मृति मंधाना ने महिला टी-20 विश्व कप में जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
स्मृति मंधाना ने महिला टी-20 विश्व कप 2026 में जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

स्मृति मंधाना ने महिला टी-20 विश्व कप में जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 17, 2026
08:50 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (74) खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 35वां और टी-20 विश्व कप में छठा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 36 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की मदद से टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो सकी। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मंधाना की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और शफाली वर्मा (55) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए। शफाली के आउट होने के बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स (19) के साथ 47 रन की साझेदारी निभाई। वह 47 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के से 74 रन बनाकर आउट हुईं।

विश्व कप

टी-20 विश्व कप में ऐसे हैं मंधाना के आंकड़े

टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने अपना पहला मुकाबला 2014 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 27 मुकाबले खेले हैं और इसकी 27 पारियों में 25.61 की औसत और 121.31 की स्ट्राइक रेट से 666 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है। नीदरलैंड टीम के खिलाफ उनका यह पहला ही मुकाबला रहा, जिसमें उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है मंधाना का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

मंधाना ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2013 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 168 मैच खेले हैं और इसकी 162 पारियों में 30.44 की औसत से 4,475 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 125.35 की रही है। इस खिलाड़ी ने अब तक 35 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन रहा है। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा रन (985) इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं।

Advertisement