Page Loader
WPL 2023 से स्मृति मंधाना ने नहीं लगाया है एक भी अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
स्मृति मंधाना ने पिछली 11 पारियों में बनाए हैं 201 रन (तस्वीर: ट्विटर/@mandhana_smriti)

WPL 2023 से स्मृति मंधाना ने नहीं लगाया है एक भी अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jul 13, 2023
02:57 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20 में स्मृति मंधाना ने 1 रन बनाया। यह मंधाना के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मुकाबला था। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 से मंधाना का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने पिछली 11 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। 11 पारियों में उन्होंने 201 रन बनाए हैं। सीरीज के पहले टी-20 में उन्होंने 24 और दूसरे टी-20 में 38 रन बनाए थे।

आंकड़े

WPL 2023 में मंधाना का प्रदर्शन

मंधाना ने मार्च 2023 में मुंबई इंडियंस विमेंस (MIW) के खिलाफ 24 और गुजरात जायंट्स (GGW) विमेंस के खिलाफ 37 रन बनाए थे। यूपी वॉरियर्स विमेंस (UPW) के खिलाफ उनका खाता नहीं खुला था। दिल्ली कैपिटल्स वुमेंस (DCW) के खिलाफ उन्होंने 8 रन बनाए थे। UPW के खिलाफ उन्होंने 4, GGW के खिलाफ 18, MIW के खिलाफ 23 और DCW के खिलाफ 35 रन बनाए थे। उन्होंने अपने करियर में 4 टेस्ट, 77 वनडे और 118 टी-20 मुकाबले खेले हैं।