Page Loader
स्मृति मंधाना दूसरी बार बनीं 'ICC विमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए उनके आंकड़े
स्मृति मंधाना ने दूसरी बार जीता 'ICC विमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का खिताब

स्मृति मंधाना दूसरी बार बनीं 'ICC विमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए उनके आंकड़े

Jan 27, 2025
02:35 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2024 में वनडे क्रिकेट में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 'ICC विमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया है। मंधाना ने इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल रही श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ट को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है। इन तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी पिछले साल शानदार रहा था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ICC की पोस्ट

प्रदर्शन

साल 2024 में कैसा रहा था मंधाना का प्रदर्शन?

मंधाना का पिछले साल महिला वनडे क्रिकेट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने पिछले साल कुल 13 मुकाबले खेले थे, जिनमे में वह 57.46 की बेहतरीन औसत और 95.15 की दमदार शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 747 रन बनाने में सफल रही थी। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े थे। मंधाना ने जून में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 शतक और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-1 शतक जड़ा था।

उपलब्धि

मंधाना 2 बार यह पुरस्कार जीतने वाली संयुक्त पहली महिला

मंधाना ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले वह 2018 में भी यह अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। इस तरह वह यह पुरस्कार 2 बार जीतने वाली संयुक्त रूप से पहली महिला क्रिकेट बन गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स भी 2 बार यह पुरस्कार जीत चकी है। इसी तरह मंधाना का यह चौथा ICC पुरस्कार है। वह 2018 और 2021 में 'ICC विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का खिताब भी जीत चकी हैं।

करियर

कैसा रहा है मंधाना का वनडे करियर?

मंधाना ने साल 2013 में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक 97 वनडे मुकाबलों में 46.25 की औसत और 87.63 की स्ट्राइक रेट से 4,209 रन बनाने में सफल रही हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक के अलावा 30 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 136 रन रहा है। वह साल 2024 में महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं।