
टेस्ट क्रिकेट: भारतीय कप्तान शुभमन गिल का इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में शुभमन गिल पहली बड़ी अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हैं।
20 जून से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन न सिर्फ टीम की दिशा तय करेगा, बल्कि उनके नेतृत्व और बल्लेबाजी दोनों की कसौटी भी बनेगा।
गिल का अब तक इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
ऐसे में आइए इस टीम के खिलाफ उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
रन
इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे हैं गिल के आंकड़े
गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट साल 2021 में खेला था।
उन्होंने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं और इसकी 18 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 37 की औसत से 592 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन रहा है।
अपने टेस्ट करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के ही खिलाफ बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 537 रन निकले हैं।
सरजमीं
इंग्लैंड में ऐसे हैं गिल के आंकड़े
इंग्लैंड की धरती पर गिल के आंकड़े बेहद खराब रहे हैं। उन्होंने वहां पहला टेस्ट मैच 2021 में खेला था।
3 टेस्ट की 6 पारियों में 14.66 की बेहद खराब औसत के साथ उनके बल्ले से सिर्फ 88 रन निकले हैं। वह एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 28 रन रहा है।
भारत से बाहर गिल की औसत सिर्फ 29.50 की रही है। तटस्थ स्थलों पर उनकी औसत 16.57 की है।
कप्तानी
कप्तानी कर चुके हैं गिल
गिल पहले से ही वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं।
हालांकि, पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे पर जब कई अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे, तब गिल ने 5 टी-20 मैचों में टीम की कप्तानी की थी।
इस दौरान 4 मैच में टीम को जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा था।
इस समय IPL में वह गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हैं।
टेस्ट करियर
ऐसा रहा है गिल का टेस्ट करियर
गिल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 59 पारियों में 35.05 की औसत से 1,893 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 5 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है।
इस साल गिल ने 1 टेस्ट में 33 रन बनाए हैं। पिछले साल 12 टेस्ट की 22 पारियों में 866 रन बनाए थे।