शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
एशिया कप 2023 में सुपर-4 के तीसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। गिल ने 52 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 111.54 की रही। शाहीन शाह अफरीदी ने उन्हें आगा सलमान के हाथों कैच आउट कराया। यह उनके वनडे करियर का 8वां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक है।
एशिया कप में गिल का प्रदर्शन
गिल ने एशिया कप 2023 के तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 10 रन बनाए थे। टूर्नामेंट के 5वें मैच में नेपाल के खिलाफ गिल ने 62 गेंदों पर नाबाद 67 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का भी जड़ा था। गिल ने 30 वनडे में 62.88 की औसत और 102.95 की स्ट्राइक रेट से 1,572 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक भी जड़े।
टेस्ट और टी-20 में गिल का प्रदर्शन
गिल ने 31 जनवरी, 2019 को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हैमिल्टन में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 18 टेस्ट की 33 पारियों में 32.20 की औसत और 58.97 की स्ट्राइक रेट से 966 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। उन्होंने 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 11 पारियों में 30.40 की औसत और 146.85 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा।