वनडे क्रिकेट: कप्तान शुभमन गिल का घरेलू सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर खास नजरें रहेंगी। उनसे कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। घरेलू मैदान पर वनडे क्रिकेट में गिल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले भारत में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।
घरेलू
घरेलू क्रिकेट में ऐसे हैं गिल के आंकड़े
गिल ने घरेलू सरजमीं पर अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2022 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 32 मैच खेले हैं और इसकी 31 पारियों में 66.71 की औसत और 111.19 की स्ट्राइक रेट से 1,868 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 6 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन रहा है।
वह 3 पारियों में नाबाद भी रहे हैं। उनके बल्ले से 227 चौके और 46 छक्के निकले हैं।
करियर
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसे हैं गिल के आंकड़े
वेस्टइंडीज के खिलाफ गिल ने पहला वनडे 2022 में खेला था। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 6 मुकाबले खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 66.20 की औसत से 331 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98* रन है।
गिल ने अपने वनडे करियर में 67 मैच खेले हैं और इसकी 66 पारियों में 60.33 की औसत से 3,379 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 9 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं।