NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शुभमन गिल को मिली अस्पताल से छुट्टी, भारत-पाकिस्तान मैच से भी हो सकते हैं बाहर 
    अगली खबर
    शुभमन गिल को मिली अस्पताल से छुट्टी, भारत-पाकिस्तान मैच से भी हो सकते हैं बाहर 
    शुभमन गिल का पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    शुभमन गिल को मिली अस्पताल से छुट्टी, भारत-पाकिस्तान मैच से भी हो सकते हैं बाहर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 10, 2023
    11:28 am

    क्या है खबर?

    वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम की परेशानी बढ़ती जा रही है। शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

    अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से भी वह बाहर हो गए हैं। उनकी प्लेटलेट्स कम हो गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह पहले से ठीक हैं और वापस होटल आ गए हैं।

    उनका भारत-पाकिस्तान मैच में खेलना भी मुश्किल है।

    रिपोर्ट

    कावेरी अस्पताल से वापस आए शुभमन 

    क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सलामी बल्लेबाज को सोमवार सुबह कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह विशेषज्ञों की देखरेख में थे।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के डॉक्टर रिजवान खान जो टीम के साथ यात्रा कर रहे थे अब वह भी युवा सलामी बल्लेबाज की देखभाल कर रहे थे। उनकी स्थिति सही होने के बाद चेन्नई के कावेरी अस्पताल से वह वापस होटल आ गए हैं।

    शुभमन टीम के साथ दिल्ली नहीं गए हैं।

    बयान

    शुभमन को लेकर BCCI ने क्या कहा?

    BCCI ने सोमवार को शुभमन के लिए बयान जारी किया था। उन्होंने बुधवार (11 अक्टूबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उनकी अनुपलब्धता की पुष्टि की थी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अभी BCCI ने कुछ नहीं कहा है।

    BCCI ने कहा था, "शुभमन 9 अक्टूबर, 2023 को टीम के साथ दिल्ली नहीं जाएंगे। वह 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे।"

    फॉर्म

    कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं शुभमन 

    शुभमन साल 2023 में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस साल 1,000 से अधिक वनडे रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    इस युवा खिलाड़ी ने 2023 में 20 वनडे मैचों में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बनाए हैं।

    उनके 6 वनडे शतकों में से 5 शतक इसी साल आए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 35 मैचों में 66.10 की औसत के साथ 1,917 रन बनाए हैं।

    मौका

    ईशान पहले मैच में नहीं कर पाए कुछ खास 

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शुभमन की गैरमौजूदगी में ईशान किशन बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए नजर आए थे। किशन उस मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे।

    उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर एक बेहद ही खराब शॉट खेला था। ईशान को अगर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मौका मिलता है तो वह यह गलती नहीं करना चाहेंगे।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह फ्लॉप हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    शुभमन गिल

    ताज़ा खबरें

    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025
    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऋषभ पंत दर्शन करने बद्रीनाथ धाम पहुंचे, सामने आई तस्वीर ऋषभ पंत
    विश्व कप 2023: भारत और नीदरलैंड के बीच अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ये 5 तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में कर सकते हैं कमाल  वनडे क्रिकेट
    विश्व कप 2023: इन 5 ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: दासुन शनाका ने जड़ा वनडे करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: डिकॉक ने वनडे विश्व कप में लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: रासी वान डेर डुसेन ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: एडेन मार्करम ने जड़ा वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक  एडेन मार्करम
    दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ खड़ा किया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर  वनडे विश्व कप 2023

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल सिर्फ अहमदाबाद में बनाते हैं रन, देखिए चौंकाने वाले आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजी तालिका में 5वें स्थान पर पहुंचे, भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ  ICC रैंकिंग
    एशिया कप 2023: वनडे क्रिकेट में इस साल इन एशियन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन एशिया कप क्रिकेट
    शुभमन गिल ने लगाया टी-20 करियर का पहला अर्धशतक, यशस्वी जायसवाल के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025