Loading...
हार्दिक पांड्या की चोट पर शुभमन गिल का बड़ा खुलासा, बताया टीम के लिए क्यों जरूरी
हार्दिक पांड्या की चोट पर कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा खुलासा किया है

हार्दिक पांड्या की चोट पर शुभमन गिल का बड़ा खुलासा, बताया टीम के लिए क्यों जरूरी

Nov 03, 2026
01:36 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने को तैयार है। इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस और टीम में उनकी वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है। गिल ने कहा कि हार्दिक की अनुपस्थिति से टीम का संतुलन प्रभावित होता है, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। बता दें कि पांड्या अभी पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

बयान

गिल ने क्या दिया बयान?

ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले पहले वनडे से पहले गिल ने हार्दिक के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, "सबसे पहली बात, हार्दिक पांड्या एक महान ऑलराउंडर हैं। दुनिया में बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास उनके जैसा स्किल सेट है। एक गेंदबाज के तौर पर आप खेल के विभिन्न चरणों में उनका उपयोग कर सकते हैं। वह नई गेंद और पुरानी गेंद दोनों के साथ प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं।"

तैयारी

वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे पांड्या- गिल

गिल ने कहा, "हमारी उनके साथ बातचीत हुई है। वह चोटों को लेकर बदकिस्मत रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। वह पहले कुछ घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में वापस देखेंगे।"

आगामी वनडे विश्व कप में पांड्या की भूमिका पर गिल ने कहा, "जब भी हार्दिक की वापसी होगी, नंबर 7 और नंबर 8 की पोजीशन भी संभल जाएगी। मैं हमारे मौजूदा बल्लेबाजी समूह से काफी खुश हूं।"

ADVERTISEMENT

परेशानी

लंबे समय से मैदान से बाहर हैं पांड्या

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शुमार पांड्या चोटों के चलते लंबे समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं।

उन्होंने IPL 2026 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। भारत के लिए उनकी आखिरी उपस्थिति मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में थी।

वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया-A सीरीज के जरिए वापसी करने के बेहद करीब थे, लेकिन पैर की पिंडली में चोट के कारण वह बाहर हो गए।

ADVERTISEMENT