Loading...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल 
शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल 

Aug 07, 2026
10:10 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इससे पहले भारतीय टीम 7 अगस्त (शुक्रवार) से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। मुकाबले में टॉस के लिए कप्तान शुभमन गिल की जगह उपकप्तान केएल राहुल आए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुसार, गिल की दाएं हाथ की उंगली में चोट आई है। एहतियात के तौर पर वह पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।

बयान

BCCI ने क्या कहा? 

BCCI ने बयान जारी कर कहा, "गिल को गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई। इस कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतारने का फैसला किया गया है। BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है और आगे की भागीदारी पर फैसला मेडिकल टीम की सलाह के आधार पर लिया जाएगा।"

चोट

कैसे आई गिल को चोट?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, गिल को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कर रहे गुरनूर बरार की गेंद पर दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी।

फिजियोथेरेपिस्ट ने इसके बाद उनकी उंगली पर पट्टी बांधी, जिसके बाद गिल ने दोबारा बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू किया।

इसके बाद पहली स्लिप में फील्डिंग करते समय फिर वहीं जाकर गेंद लग गई।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि गिल ने बिना किसी परेशानी के अपना अभ्यास सत्र जारी रखा।

ADVERTISEMENT

प्रमुख

कई प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है भारतीय टीम 

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम पहले से ही कई प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं।

उनके अलावा हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट, नितीश रेड्डी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव और वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

ऐसे में गिल की चोट ने भारतीय टीम की चिंता और बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENT

अहम

भारत के लिए काफी अहम है ये सीरीज 

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से काफी अहम है।

दोनों टीमें WTC फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। मौजूदा अंक तालिका में भारत 5वें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 6वें पायदान पर मौजूद है।

ऐसे में दोनों टीमों की नजरें सीरीज में अधिक से अधिक अंक हासिल करने पर होंगी। इस सीरीज का परिणाम WTC फाइनल की रेस पर सीधा असर डाल सकता है।

ADVERTISEMENT