Loading...
शुभमन गिल साल 2026 में ये 3 बडे वनडे रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम
शुभमन गिल साल 2026 में बना सकते हैं 3 बड़े वनडे रिकॉर्ड

शुभमन गिल साल 2026 में ये 3 बडे वनडे रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

Oct 02, 2026
03:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस साल वनडे क्रिकेट में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। क्रिकइन्फो के अनुसार, वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 127.71 की औसत से 894 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 119.51 की रही है, जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वह अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में वह इस साल 3 बड़े वनडे रिकॉर्ड बना सकते हैं।

#1

विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं गिल

गिल के आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड 223* रन की पारी खेली थी। भारत को इस साल 9 और वनडे खेलने हैं।

उन्हें अपने 1,000 रन पूरे करने के लिए 106 रनों की जरूरत है।

ऐसे में वह विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन सकते हैं जिसने एक कैलेंडर वर्ष में 100 से अधिक की औसत से 1,000 से अधिक रन बनाए हों।

साल 2018 में कोहली ने 133.55 की औसत से 1,202 रन बनाए थे।

#2

वनडे में सबसे तेज 4,000 रन बनाने वाला खिलाड़ी

गिल ने 68 वनडे पारियों में 65.12 की औसत से 3,712 रन बनाए हैं। वनडे में 4,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बनने के लिए उन्हें अपनी अगली 12 पारियों में केवल 288 रनों की आवश्यकता है।

गिल दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड (81 पारियां) तोड़ देंगे।

गिल वनडे में 1,000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज, 2,000 रन बनाने वाले सबसे तेज और 3,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENT

#3

बतौर कप्तान सबसे तेज 1,000 वनडे रन

गिल ने वनडे में बतौर कप्तान 13 पारियों में 93.70 की औसत से 937 रन बनाए हैं।

उनके अगली 3 पारियों में 63 रन बनाते ही वह बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय और कुल मिलाकर दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे।

वह कोहली के 17 पारियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (13 पारी) के नाम दर्ज है।

ADVERTISEMENT