Loading...
शुभमन गिल ने लिस्ट-A क्रिकेट में पूरे किए 6,000 रन, जानिए उनके आंकड़े
शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

शुभमन गिल ने लिस्ट-A क्रिकेट में पूरे किए 6,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

Nov 04, 2026
01:40 pm

क्या है खबर?

शुभमन गिल ने लिस्ट-A क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। गिल ने 12वां रन बनाते ही ये आंकड़ा छूआ। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान ने विराट कोहली के साथ 50 से अधिक रन की साझेदारी भी की। भारत 186 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

आंकड़े

ऐसे हैं गिल के आंकड़े 

गिल हाल के समय में 50 ओवर के प्रारूप के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। साल 2017 में डेब्यू के बाद से उन्होंने 127 लिस्ट-A मुकाबलों में 55 से अधिक की औसत से 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं।

गिल का लिस्ट-A क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 223 रन है, जो उन्होंने पिछले महीने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे मुकाबले में बनाया था।

वनडे

ऐसा रहा है गिल का वनडे करियर 

गिल ने भारत के लिए अपना पहला वनडे साल 2019 में खेला था।

उन्होंने अब तक 71 मुकाबले खेले हैं और इसकी 70 पारियों में 60 से ज्यादा की औसत और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 3,700 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 11 शतक के अलावा 20 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 223* रन रहा है। साल 2026 में गिल ने 900 से ज्यादा रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT