Page Loader
भारतीय टीम से जुड़े श्रेयस अय्यर, जानिए कैसे हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके आंकड़े
भारतीय टीम से जुड़े श्रेयस अय्यर (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारतीय टीम से जुड़े श्रेयस अय्यर, जानिए कैसे हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके आंकड़े

Nov 30, 2023
01:08 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम बुधवार को रायपुर पहुंच गई। पहले 3 टी-20 में आराम करने वाले श्रेयस अय्यर आखिरी 2 मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ गए हैं। अय्यर के आने से भारत का मध्यक्रम मजबूत होगा। वनडे विश्व कप 2023 में उन्होंने कई शानदार पारियां भी खेली थीं।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अय्यर का प्रदर्शन

श्रेयस ने 1 नवंबर, 2017 को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दिल्ली में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक खेले 49 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 45 पारियों में 30.67 की औसत और 135.98 की स्ट्राइक रेट से 1,043 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 74 रन है। उन्होंने इस प्रारूप में 85 चौकों के साथ ही 42 छक्के भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

वनडे विश्व कप में कैसा रहा था श्रेयस का प्रदर्शन

वनडे विश्व कप 2023 में श्रेयस ने 11 पारियों में 66.25 की औसत और 113.25 की स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंन विश्व कप में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे। नीदरलैंड के खिलाफ अय्यर ने 128* और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 105 रन की पारी खेली थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 53*, श्रीलंका के खिलाफ 82 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 77 रन बनाए।