Page Loader
DC बनाम RCB: श्रेयंका पाटिल ने किया WPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 4 विकेट
श्रेयंका पाटिल ने चटकाए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

DC बनाम RCB: श्रेयंका पाटिल ने किया WPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 4 विकेट

Mar 10, 2024
10:40 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 17वें मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनका लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। उनकी गेंदबाजी के कारण ही DC का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और बेहतर शुरुआत मिलने के बाद भी और बढ़ा स्कोर खड़ा करने में असफल हो गई। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

श्रेयंका ने इन बल्लेबाजों को बनाया अपना शिकार

श्रेयंका ने DC को 60 रन के कुल स्कोर पर मेग लैनिंग (29) के रूप में दूसरा झटका दिया और मैच में अपने विकेटों का खाता भी खोला। इसके बाद उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (58), एलसी कैप्सी (48) और जैस जोनासेन (1) को भी पवेलियन की राह दिखाई। श्रेयंका ने अपने कोटे के 4 ओवर में 6.50 की इकॉनमी से महज 26 रन खर्च किए और 4 विकेट चटकाए। उनके सामने बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में असफल रहीं।

करियर

कैसा रहा है श्रेयंका का WPL करियर?

श्रेयंका ने पिछले सीजन ही इस लीग में डेब्यू किया था। उन्हें RCB ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। वह अब तक 12 मैचों में 35 की औसत और 10 की इकाॅनमी से 12 विकेट चटका चुकी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह 12 मैचों में 26 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 78 रन भी बना चुकी है। हालांकि, वह अभी तक लीग में अर्धशतक नहीं लगा पाई है।