शिमरोन हेटमायर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल, जानिए कारण
क्या है खबर?
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जा रही घरेलू वनडे सीरीज के शेष मैचों के लिए चोटिल जस्टिन ग्रीव्स की जगह शिमरोन हेटमायर को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में शामिल किया है। ग्रीव्स को पीठ में चोट लगी थी, जिसके चलते वे प्रोविडेंस में खेले गए पहले वनडे में भी नहीं खेल पाए थे। CWI ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि ग्रीव्स अब पुनर्वास प्रक्रिया के लिए बारबाडोस लौट गए हैं।
वापसी
हेटमायर की जून 2025 के बाद हुई है वनडे टीम में वापसी
हेटमायर ने जून 2025 में आखिरी वनडे खेला था। उन्होंने इस प्रारूप में 57 मैचों में 31.48 की औसत से 1,543 रन बनाए हैं।
जून में श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की 3 मैचों की सीरीज के दौरान उन्हें वनडे टीम में वापस बुलाया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों से भी बाहर रखा गया था ताकि वह सिएटल ओर्कास के साथ अपना मेजर लीग क्रिकेट प्रतिबद्धता पूरी कर सके।
जानकारी
MLC में कैसा रहा है हेटमायर का प्रदर्शन?
इस साल MLC में हेटमायर ने 10 मैचों में 136.66 के स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए हैं। उनकी टीम लीग चरण में 5वें स्थान पर रही और नॉकआउट में क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसके चलते ही उन्हें अब टीम में शामिल किया गया है।
टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की संशोधित टीम
दूसरे और तीसरे वनडे के लिए वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लावेज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।
बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम ने 5 मैचों की सीरीज में पहला वनडे मैच 7 विकेट से अपने नाम कर चुकी है। इस तरह उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।