NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 में शिखर धवन होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान, मयंक अग्रवाल की लेंगे जगह
    खेलकूद

    IPL 2023 में शिखर धवन होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान, मयंक अग्रवाल की लेंगे जगह

    IPL 2023 में शिखर धवन होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान, मयंक अग्रवाल की लेंगे जगह
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 02, 2022, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023 में शिखर धवन होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान, मयंक अग्रवाल की लेंगे जगह
    पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे शिखर धवन (तस्वीर: ट्विटर/@SDhawan25)

    भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे। वह मयंक अग्रवाल की जगह अब टीम की कमान संभालेंगे। पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी बोर्ड की बैठक इस बदलाव को मंजूरी दी गई है और टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने भी धवन का समर्थन किया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने मयंक अग्रवाल को IPL 2022 की शुरुआत से ठीक पहले टीम की कमान सौंपी थी।

    पंजाब किंग्स ने क्यों किया कप्तान बदलने का निर्णय?

    मयंक अग्रवाल साल 2018 में फ्रेंचाइजी से जुड़े थे और 2021 तक कप्तान केएल राहुल के ओपनिंग साझेदार थे। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन में उन्हें टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई और छठे स्थान पर रही थी। इसी तरह अग्रवाल खुद भी 13 मैचों में 16.33 की औसत से सिर्फ 196 रन बना पाए थे। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने टीम का प्रदर्शन सुधारने के लिए कप्तान बदलने का निर्णय किया है।

    पंजाब किंग्स ने धवन के लिए लगाई थी 8.25 करोड़ रुपये की बोली

    पंजाब किंग्स ने इस साल IPL की शुरुआत से पहले हुई नीलामी में शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्होंने उन्होंने फ्रेंचाइजी को निराश भी नहीं किया और सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए थे। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 122.66 का रहा था और उन्होंने नाबाद 88 रन की सर्वोच्च पारी खेली थी।

    IPL में अब तक कैसा रहा है धवन का प्रदर्शन?

    धवन के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 206 मैचों में 35.08 की औसत से 6244 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल है। IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 106 रन है। धवन साल 2016 के IPL सीजन के बाद से ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। उन्होंने 2020 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 145 के स्ट्राइक रेट से कुल 618 रन बनाए थे।

    क्या मयंक को रिटेन करेगी पंजाब किंग्स?

    धवन को कप्तान बनाए जाने के बाद यह तो तय हो गया कि फ्रेंचाइजी उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन करेगी, लेकिन मयंक के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फ्रेंचाइजी के पास रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जमा करने के लिए 15 नवंबर तक का समय है। बता दें फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन से पहले मयंक को 12 करोड़ और अर्शदीप सिंह को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन अब फैसला रोचक होगा।

    न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए भी कप्तान चुने गए हैं धवन

    शिखर धवन इन दिनों टीम इंडिया के लिए टेस्ट या टी20 नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वनडे टीम में उनकी जगह बनी हुई है। उन्हें टी-20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड में होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय क्रिकेट टीम का भी कप्तान चुना गया है। इससे पहले उन्होंने भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी कप्तानी की थी और भारत को उसमें जीत भी मिली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    शिखर धवन
    भारतीय क्रिकेट टीम
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    शिखर धवन

    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य, शुभमन गिल का दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    शिखर धवन को वनडे टीम से किया गया बाहर, जानिए 2022 में उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: ब्रेट ली ने इस बल्लेबाज को बताया रोहित का बेस्ट ओपनिंग पार्टनर रोहित शर्मा
    IPL 2023: नीलामी के बाद पंजाब किंग्स की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    क्या विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खोया हुआ फॉर्म प्राप्त कर पाएंगे? विराट कोहली
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया को झटका, पहले टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे कैमरून ग्रीन  कैमरून ग्रीन
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को स्पिन के साथ रिवर्स स्विंग का भी खतरा  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    पंजाब किंग्स

    IPL: सुनील जोशी पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन है जितेश शर्मा, जिन्हें संजू सैमसन की जगह भारतीय टीम में किया गया है शामिल? श्रीलंका क्रिकेट टीम
    सैम कर्रन बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023