NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन?
    अगली खबर
    IPL 2021: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन?

    IPL 2021: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन?

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 15, 2021
    12:14 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा।

    इस मैच में DC के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, जिन्होंने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 85 रन बनाए थे। उनकी आक्रामक पारी के दम पर ही DC ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था।

    धवन के RR के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    धवन का IPL करियर और RR के खिलाफ प्रदर्शन

    धवन ने IPL में अब तक 34.75 की औसत से 5,282 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 106* के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो शतक और 42 अर्धशतक भी बनाए हैं।

    लीग में धवन ने 601 चौके और 110 छक्के भी लगाए हैं। वह अपने पिछले मैच में 600 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    ​RR के खिलाफ धवन ने 19 मैचों में 130.24 की स्ट्राइक रेट से 547 रन बनाए हैं।

    प्रदर्शन

    RR के टॉप गेंदबाजों के खिलाफ धवन का प्रदर्शन

    क्रिस मॉरिस के खिलाफ, धवन ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है जबकि मॉरिस ने उन्हें एक बार आउट किया है।

    वहीं जोफ्रा आर्चर के खिलाफ धवन ने पांच गेंदों में छह रन बनाए हैं और इस बीच आर्चर ने एक बार धवन का विकेट लिया है।

    हालांकि, इंग्लिश तेज गेंदबाज आर्चर चोटिल हैं और इस सीजन में अब तक टीम से नहीं जुड़ सके हैं।

    बल्लेबाजी

    पॉवरप्ले में सबसे सफल रहे हैं धवन

    बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने पावरप्ले ओवर्स (1-6) में 38.11 की उम्दा औसत से 2,668 रन बनाए हैं। वह सलामी बल्लेबाज हैं तो उन्होंने सर्वाधिक रन शुरुआती छह ओवरों में ही हासिल किए हैं।

    ​वहीं उन्होंने मिडिल ओवर्स (7-15) में 34.16 के औसत से 2,084 रन बना लिए हैं।

    ​इसके अलावा धवन ने डेथ ओवर्स (16-20) में 35.33 की औसत से 530 रन अपने नाम किए हैं।

    RR बनाम DC

    RR के खिलाफ कर सकते हैं अच्छा प्रदर्शन

    अपने पिछले मैच में धवन ने CSK के खिलाफ 54 गेंदों में दस चौकों और दो छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

    धवन ने पहले विकेट के लिए पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर 138 रनों की बड़ी साझेदारी की थी।

    ऐसे में धवन से उनकी टीम RR के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    शिखर धवन
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, तीन अनकैप्ड खिलाड़ी चुने गए टेस्ट क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान: तीसरा वनडे जीतकर पाकिस्तान ने जीती सीरीज, बने ये रिकार्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मार्च के लिए शॉर्टलिस्ट हुए भुवनेश्वर, राशिद खान भी शामिल भुवनेश्वर कुमार
    IPL 2021, MI बनाम RCB: जानें पहले मैच का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    शिखर धवन

    भारतीय टीम को लगा एक और बड़ा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए विजय शंकर क्रिकेट समाचार
    फिटनेस हासिल नहीं कर पा रहे हैं भुवनेश्वर, नवदीप सैनी इंग्लैंड में भारतीय टीम से जुड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरे टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    बांग्लादेश ने पहली बार टी-20 में भारत को दी मात, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    IPL 2021

    IPL 2021: पाबंदियों के बीच मुंबई में बिना किसी परेशानी के हो सकेंगे मैच- MCA इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इस सीजन में क्या हैं नए नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है राजस्थान रॉयल्स का IPL में प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025