Loading...
शेन बॉन्ड ने जसप्रीत बुमराह के वनडे सीरीज न खेलने का किया बचाव, दिया अहम बयान
शेन बॉन्ड ने जसप्रीत बुमराह के वनडे सीरीज न खेलने का किया बचाव

शेन बॉन्ड ने जसप्रीत बुमराह के वनडे सीरीज न खेलने का किया बचाव, दिया अहम बयान

Nov 03, 2026
02:07 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज से जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने पर हो रही आलोचनाओं के बीच न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने उनका बचाव किया है। पूरी तरह फिट होने के बावजूद बुमराह के वनडे सीरीज न खेलने पर सवाल उठाए जा रहे थे, जिसे बॉन्ड ने बेहद सख्त और अनुचित करार दिया है। उन्होंने इस निर्णय को कार्यभार प्रबंधन की रणनीति का हिस्सा बताया है।

बयान

बॉन्ड ने क्या दिया बयान?

बॉन्ड ने TOI से कहा, "अक्सर लोगों में धारणा बन जाती है कि खिलाड़ी अपनी मर्जी से चुन रहे हैं कि उन्हें क्या खेलना है। मुझे नहीं लगता कि यह मामला बिल्कुल भी ऐसा है।"

उन्होंने कहा, "किसी भी तेज गेंदबाज के लिए सबसे खतरनाक समय वह होता है जब वह चोट से उबरकर वापसी कर रहा होता है। इसलिए बुमराह पर यह आरोप लगाना कि वह अपनी सुविधा से मैच चुन रहे हैं, उनके साथ बहुत नाइंसाफी होगी।"

दबाव

बॉन्ड ने वनडे और टेस्ट के दबाव का दिया हवाला

बॉन्ड ने कहा, "वनडे मैच में केवल 10 ओवर फेंकना टेस्ट क्रिकेट के मुकाबले काफी कम है, जहां आपको 5 दिनों तक लंबे स्पेल फेंकने पड़ते हैं और दिन में लगभग 3 घंटे मैदान पर गेंदबाजी का जोर लगाना होता है।"

उन्होंने कहा, "भारत बहुत अधिक क्रिकेट खेलता है, इसलिए कार्यभार प्रबंधन आवश्यक है। आप चाहते हैं कि वनडे विश्व कप 2027 में आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पूरी तरह फिट रहें। हर कोई आज संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है।"

ADVERTISEMENT

आराम

बुमराह को क्यों दिया गया आराम?

भारतीय टीम प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए बुमराह को लंबे समय तक फिट रखना है।

भारतीय टीम का आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है, इसलिए प्रबंधन उन्हें सीमित ओवरों के बजाय टेस्ट क्रिकेट के लिए तरोताजा रखना चाहता है।

बुमराह को वर्तमान में बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने को कहा गया है ताकि वे अपनी अलग टेस्ट तैयारियां जारी रख सकें। इसके बाद वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे।

ADVERTISEMENT