शाहीन अफरीदी दूसरे सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शाहीन अफरीदी ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान एक अहम उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे किए। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन उनका 150वां शिकार बने। इसके साथ ही अफरीदी वनडे में 150 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज पाकिस्तानी (मैच के लिहाज से) खिलाड़ी बने हैं। आइए उनके आंकड़ों और करियर पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
अफरीदी ने 80 मैचों में अपने 150 विकेट लिए
क्रिकइंफो के अनुसार, अफरीदी 150 विकेट पूरे करने वाले चौथे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं।
उन्होंने 80 मैचों में ये मुकाम हासिल किया। राशिद खान और मोहम्मद शमी ने भी 80-80 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
ये तीनों खिलाड़ी नेपाल के संदीप लामिछाने (73), ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (77) और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक (78) से ही पीछे हैं।
कुल मिलाकर, अफरीदी 150 वनडे विकेट लेने वाले 13वें पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं।
करियर
शानदार चल रहा है शाहीन का वनडे करियर
शाहीन ने 80 वनडे मुकाबलों में लगभग 25 की औसत से 150+ विकेट लिए हैं।
उनकी इकॉनमी रेट 5.55 की रही है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 3 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/35 का रहा है।
शाहीन पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज 100 विकेट लेने गेंदबाज भी हैं। उन्होंने सिर्फ 51 मैचों में विकेटों का शतक पूरा किया था।
इस तेज गेंदबाज ने 2018 में अपना वनडे करियर शुरू किया था।