Page Loader
शफाली वर्मा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में खराब फॉर्म जारी, जानिए आंकड़े 
2021 के बाद से शफाली के प्रदर्शन में आई है गिरावट (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

शफाली वर्मा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में खराब फॉर्म जारी, जानिए आंकड़े 

Jul 09, 2023
05:44 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में खाता भी नहीं खोल सकी। उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों का ही सामना किया, जिसमें विपक्षी तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर ने उन्हें आउट किया। हाल ही में शफाली को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संघर्ष करता हुआ देखा गया है। इस बीच हम उनके 2021 के बाद से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किए गए प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

टी-20 विश्व कप 

टी-20 विश्व कप में कुल 102 रन ही बना सकी थी शफाली  

इस साल फरवरी में महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन किया गया था, जिसमें शफाली ने खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 5 मैचों में 20.39 की औसत के साथ सिर्फ 102 रन बनाए थे, जिसमें 33 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस भारतीय बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट महज 108.51 का रहा था। बता दें कि भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से हार मिली थी।

2021 

2021 के बाद से शफाली के प्रदर्शन में आई है गिरावट 

2021 की शुरुआत के बाद से शफाली की औसत और स्ट्राइक रेट में गिरावट आई है। क्रिकइंफो के अनुसार, शफाली ने इस अवधि में 38 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22.26 की औसत के साथ केवल 846 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से सिर्फ 3 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 124.59 का रहा है। दिलचस्प रूप से शफाली इस अवधि में 3 मौकों पर शून्य पर आउट हुई हैं।

2022 

2022 में शफाली के प्रदर्शन पर एक नजर 

शफाली ने साल 2022 में 23 मैचों में 23.65 की औसत और 125.63 की स्ट्राइक रेट से 544 रन बनाए थे। पिछले साल उन्होंने 55 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे। इस साल उन्होंने अब तक सिर्फ 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 17.00 की निराशाजनक औसत के साथ उन्होंने 102 रन बनाए हैं। वह 2023 में कोई अर्धशतक नहीं लगा पाई हैं।

करियर 

कैसा रहा है शफाली का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

शफाली ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 2019 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23.80 की औसत और 131.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,333 रन बनाए हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 रन के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 5 अर्धशतक लगाए हैं। वह फिलहाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से 5वीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।