शफाली वर्मा एशिया कप टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज बनी, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज शफाली वर्मा ने एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 68 रन की उम्दा पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां अर्धशतक साबित हुआ। इस बीच वह एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बनी। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
शानदार रही शफाली की पारी
शफाली ने पारी का दूसरा ओवर करने आई कविशा दिलहारी के खिलाफ 2 चौके लगाकर अच्छी लय के संकेत दिए।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
उन्होंने मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 129 रन भी जोड़े।
आक्रामक बल्लेबाजी कर रही मंधाना 39 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुई। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।
शफाली
शफाली ने सबसे तेज अर्धशतक का बनाया रिकॉर्ड
शफाली ने सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में मंधाना का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।
बता दें कि मंधाना ने एशिया कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर ऋचा घोष और शफाली हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा ने 2024 में UAE के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
इसके अलावा शफाली 2 बार 26-26 गेंदों में अपना पचासा पूरी कर चुकी थी।
जानकारी
शफाली ने पूरे किए 400 चौके
शफाली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 400 चौके पूरे किए। उन्होंने 116 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28.77 की औसत और 138.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,137 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 21 अर्धशतक लगाए हैं।