बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज: शादमान इस्लाम ने लगाया अपना तीसरा टेस्ट शतक, पूरे किए 7,000 प्रथम-श्रेणी रन
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले ढाका टेस्ट के दूसरे दिन शतक (105) लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक साबित हुआ। इस बीच उन्होंने तौहीद हृदय के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारी भी निभाई। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 7,000 रन पूरे किए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
शानदार रही इस्लाम की पारी
मैच के पहले दिन के स्टंप्स तक इस्लाम 99 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर नाबाद थे।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दूसरे दिन के पहले सत्र में अपना शतक पूरा किया।
इस बीच उन्होंने मोमिनुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 रन और हृदय के साथ चौथे विकेट लिए 88 रन की साझेदारी की।
शतक लगाने एक बाद इस्लाम 234 गेंदों का सामना करके 105 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 चौके भी लगाए।
आंकड़े
इस्लाम ने पूरे किए 7,000 प्रथम श्रेणी रन
इस्लाम ने अब तक 104 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसकी 174 पारियों में लगभग 45 की औसत के साथ 7,000 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 15 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं।
इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 250 रन रहा है।
उन्होंने 2014 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस प्रारूप में निरंतर रन बनाते हुए प्रभावित किया है।
करियर
ऐसा है इस्लाम का टेस्ट करियर
इस्लाम ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी।
उन्होंने अब तक 32 टेस्ट की 60 पारियों में लगभग 30 की औसत के साथ 1,683 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।
वह 6 पारियों में बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 120 रन है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।
बनाम वेस्टइंडीज
इस्लाम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया अपना पहला टेस्ट शतक
इस्लाम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 4 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 59.16 की औसत के साथ 355 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।
बांग्लादेश की धरती पर उन्होंने 13 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 30.22 की औसत के साथ 665 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।