NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास 
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास 
    दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने संन्यास ले लिया है (तस्वीर: ट्विटर/@imfemalecricket)

    दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 03, 2023
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

    वह पिछले 16 सालों से दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल रही थी। उन्होंने एक बयान में कहा कि वह अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहती हैं।

    शबनीम का नाम दुनिया की शानदार तेज गेंदबाजों में लिया जाता है।

    आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

    डेब्यू

    2007 में शबनीम ने खेला था पहला मैच 

    शबनीम ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला 20 जनवरी, 2007 को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    टी-20 क्रिकेट में भी उन्होंने उसी साल डेब्यू किया और पहला मैच 10 अगस्त, 2007 को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के खिलाफ खेलते हुए नजर आईं थी।

    उन्होंने टेस्ट में सिर्फ 1 मैच खेला है। ये मुकाबला 28, जुलाई 2007 को खेला गया था। शबनीम अपनी गेंद को स्विंग कराने के लिए जानी जाती हैं।

    बयान

    शबनीम ने संन्यास लेने के बाद क्या कहा?

    शबनीम ने अपने बयान में आगे कहा, "16 साल तक गर्व से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने और अपने जीवन के अगले अध्याय की ओर बढ़ने का कठिन फैसला लिया है। अब मैं अपने भाई-बहन और माता-पिता के साथ अधिक समय बिताना चाहती हूं।"

    शबनीम दक्षिण अफ्रीका के लिए 8 महिला टी-20 विश्व कप खेल चुकी हैं। साल 2022 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 37 विकेट झटके थे।

    करियर

    कैसा रहा है शबनिम का वनडे करियर?

    शबनीम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 127 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 126 पारियों में उन्होंने 191 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/10 का रहा है।

    उन्होंने 19.95 की औसत से गेंदबाजी की है। वनडे क्रिकेट में इस दिग्गज तेज गेंदबाज की इकॉनमी रेट सिर्फ 3.70 की रही है।

    उन्होंने 32.3 की स्ट्राइक रेट से विकेट लिए हैं। वनडे में शबनीम ने 6 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है।

    टी-20

    कैसा रहा है शबनिम का टी-20 करियर?

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शबनिम का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वह 113 मैचों की 112 पारियों में 18.62 की शानदार औसत से 123 विकेट लेने में सफल रही हैं।

    इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.77 की रही है और उन्होंने 19.3 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है।

    शबनिम ने 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/12 का रहा है। शबनिम का संन्यास लेना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम करेगी भारत का दौरा, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे वनडे क्रिकेट
    महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: CSK बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR ने GT को दिया 180 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC के खिलाफ SRH ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    वनडे क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग ने लगाया करियर का चौथा वनडे अर्धशतक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: क्लाइव मडांडे ने लगाया अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    हेनरिक क्लासेन ने लगाया 54 गेंदों में शतक, पूरे किए अपने 1,000 वनडे रन  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: तेजा निदामनुरू ने लगाया करियर का पहला वनडे शतक नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: SRH ने MI के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा IPL में 6,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    SRH बनाम MI: कैमरून ग्रीन ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  कैमरून ग्रीन
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025