Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 10 साल बाद मैनचेस्टर सिटी छोड़ेंगे सर्जियो अगुएरो, इसी सीजन समाप्त हो रहा है कॉन्ट्रैक्ट
खेलकूद

10 साल बाद मैनचेस्टर सिटी छोड़ेंगे सर्जियो अगुएरो, इसी सीजन समाप्त हो रहा है कॉन्ट्रैक्ट

10 साल बाद मैनचेस्टर सिटी छोड़ेंगे सर्जियो अगुएरो, इसी सीजन समाप्त हो रहा है कॉन्ट्रैक्ट
लेखन नीरज पाण्डेय
Mar 30, 2021, 02:16 pm 3 मिनट में पढ़ें
10 साल बाद मैनचेस्टर सिटी छोड़ेंगे सर्जियो अगुएरो, इसी सीजन समाप्त हो रहा है कॉन्ट्रैक्ट

इस सीजन की समाप्ति पर अपना कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद सर्जियो अगुएरो 10 साल बाद मैनचेस्टर सिटी छोड़ेंगे। 257 गोल दागने के साथ अगुएरो फिलहाल सिटी के लिए सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। अगुएरो ने क्लब के साथ अब तक 13 खिताब भी जीते हैं। अर्जेंटीनी स्ट्राइकर ने ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया है।

चोट
चोट की समस्या से जूझ रहे हैं अगुएरो

इंग्लैंड और यूरोप में अपना दबदबा साबित कर चुके अगुएरो पिछले साल से ही चोटों के कारण परेशान हैं। इस सीजन सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर वह केवल 14 अपिएरेंस कर सके हैं। 13 मार्च को फुलहम के खिलाफ पेनल्टी पर उन्होंने जो गोल दागा था वह प्रीमियर लीग में उनका 181वां गोल था। जनवरी 2020 से उनका डिवीजन में यह पहला गोल था। पेप गार्डियोला के लिए फिलहाल वह फर्स्ट-च्वाइस नहीं रह गए हैं।

बयान
फैंस के दिल और दिमाग में बसी रहेगी अगुएरो की महानता- अल मुबारक

अगुएरो के क्लब छोड़ने की खबर पर मैनचेस्टर सिटी के चेयरमैन खलदून अल मुबारक ने कहा, "पिछले 10 में सिटी के लिए किए गए अगुएरो के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। जो भी लोग क्लब को चाहते हैं या फिर जो फुटबॉल को ही पसंद करते हैं उनके दिल और दिमाग में अगुएरो की महानता हमेशा बनी रहेगी।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि फिलहाल फेयरवेल स्पीच देने का समय नहीं आया है।

प्रभाव
2011 में क्लब ज्वाइन करते ही अगुएरो ने दिखाया था अपना प्रभाव

अगुएरो प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2011 में मैनचेस्टर सिटी ज्वाइन किया था और शुरुआती मैचों में ही अपना प्रभाव दिखा दिया था। स्वांसी सिटी के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में केवल 30 मिनट खेलते हुए ही अगुएरो ने दो गोल दागे थे और एक असिस्ट किया था। 2011/12 में उन्होंने अतिरिक्त समय में गोल दागकर सिटी को 44 साल बाद चैंपियन बनाया था।

रिकॉर्ड
मैनचेस्टर सिटी के लिए ऐसा रहा है अगुएरो का रिकॉर्ड

पिछले एक दशक में अगुएरो सिटी के लिए सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बने हैं। 2017 में नापोली के खिलाफ टीम की 4-2 की जीत में गोल दागते ही उन्होंने एरिक ब्रूक के 78 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। उन्होंने क्लब के लिए 384 अपिएरेंस में कुल 257 गोल दागे हैं। अगुएरो ने सिटी को तीन प्रीमियर लीग, एक FA कप और पांच लीग कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नीरज पाण्डेय
नीरज पाण्डेय
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
फुटबॉल समाचार
मैनचेस्टर सिटी
सर्जियो अगुएरो
ताज़ा खबरें
फेक है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोट, 17 जुलाई को ही होगा NEET UG
फेक है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोट, 17 जुलाई को ही होगा NEET UG करियर
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 255 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 255 लोगों की मौत दुनिया
'शाबाश मिठू' से 'शमशेरा' तक, जुलाई में सिनेमाघरों में आएंगी ये बड़ी फिल्में
'शाबाश मिठू' से 'शमशेरा' तक, जुलाई में सिनेमाघरों में आएंगी ये बड़ी फिल्में मनोरंजन
कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, जो बन सकती हैं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति?
कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, जो बन सकती हैं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति? राजनीति
105 साल की दादी ने बनाया रिकॉर्ड, 45.40 सेकंड्स में पूरी की 100 मीटर की दौड़
105 साल की दादी ने बनाया रिकॉर्ड, 45.40 सेकंड्स में पूरी की 100 मीटर की दौड़ अजब-गजब
फुटबॉल समाचार
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री खेलकूद
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े? खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी खेलकूद
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन खेलकूद
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव खेलकूद
और खबरें
मैनचेस्टर सिटी
बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स
बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
2021 में खेले गए 5 बेस्ट चैंपियन्स लीग मुकाबलों पर एक नजर
2021 में खेले गए 5 बेस्ट चैंपियन्स लीग मुकाबलों पर एक नजर खेलकूद
मैनचेस्टर सिटी जा सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 31 अगस्त को बंद हो रहा ट्रांसफर विंडो
मैनचेस्टर सिटी जा सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 31 अगस्त को बंद हो रहा ट्रांसफर विंडो खेलकूद
प्रीमियर लीग: टूर्नामेंट से जुड़े दिलचस्प फैक्ट जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते
प्रीमियर लीग: टूर्नामेंट से जुड़े दिलचस्प फैक्ट जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते खेलकूद
आंकड़ों में जानें कैसी रही है मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम मैनचेस्टर सिटी राइवलरी
आंकड़ों में जानें कैसी रही है मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम मैनचेस्टर सिटी राइवलरी खेलकूद
और खबरें
सर्जियो अगुएरो
प्रीमियर लीग: 2019-20 सीजन में मैनचेस्टर सिटी से क्या होंगी उम्मीदें?
प्रीमियर लीग: 2019-20 सीजन में मैनचेस्टर सिटी से क्या होंगी उम्मीदें? खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022