न्यूजीलैंड बनाम भारत: तीसरे वनडे मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में बारिश ने खलल डाला और भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत जीत दर्ज की। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें तीसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम दमदार वापसी करना चाहेगी। मुकाबले से जुड़ी अहम बातों पर नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी
वनडे में दोनों टीमों के बीच 125 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 65 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है। इस बीच 52 मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है।
7 मुकाबले बेनतीजा (टाई-1) रहे हैं।
न्यूजीलैंड में दोनों टीमों के बीच 47 मुकाबले हुए हैं। इस बीच 16 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है और 26 मुकाबलों में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है। 4 मैच में बेनतीजा और एक मैच टाई रहा है।
संयोजन
इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की बल्लेबाज पहले दोनों वनडे मुकाबलों में पूरी तरह से फ्लॉप रही है। ऐसे में तीसरे वनडे में उन्हें हर हार में बेहतर करना होगा।
अनुभवी डेरिल मिचेल और टॉम लैथम के कंधों पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होगी। वहीं, गेंदबाजी में काइल जैमीसन और जैकब डफी बेहतर करने को देखेंगे।
संभावित एकादश: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और क्रिस्टियन क्लार्क।
भारतीय टीम
इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है भारतीय टीम
दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब तक इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में वह तीसरे वनडे में बेहतर करना चाहेंगे।
वहीं, अब तक भारतीय टीम की गेंदबाजी कमाल की रही है। ऐसे में वह तीसरे वनडे में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे।
संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।
प्रदर्शन
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें
न्यूजीलैंड के लिए यंग ने पिछले 10 मैचों में 242 रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान गिल शानदार फॉर्म में हैं।उन्होंने पिछले 10 मैचों में 101.86 की औसत से 712 रन बनाए हैं।
रोहित के बल्ले से भी पिछले 10 मैचों में 55 की औसत से 550 रन निकले हैं।
गेंदबाजी में डफी ने 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं, जबकि ब्रेसवेल ने 5 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। गुरनूर के नाम पिछले 10 मैच में 18 विकेट है।
जानकारी
ऐसा रहेगा मौसम
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, दोपहर में आसमान में 85-90 प्रतिशत तक बादल छाए रहने की संभावना है। टॉस और शुरुआती ओवरों के दौरान लगातार बारिश हो सकती है। मंगलवार को पूरे दिन 25 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
पिच
ऐसी होगी हैमिल्टन की पिच
हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है।
यहां अच्छी उछाल और गति मिलने से बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और उछाल से मदद मिल सकती है।
इस मैदान पर वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 245-250 रन है। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर है।
ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है।
जानकारी
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव के द्वारा लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।