एशेज सीरीज 2027 के कार्यक्रम की हुई घोषणा, 18 जून से खेला जाएगा पहला मुकाबला
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाली एशेज सीरीज के कार्यक्रम पर आधिकारिक मुहर लग गई है। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने घरेलू कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसके तहत एशेज 2027 की शुरुआत 18 जून को नॉटिंघम में होने वाले मैच से होगी। इसके साथ-साथ इंग्लैंड 2027 में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की मेजबानी भी करेगा। आइए एशेज के कार्यक्रम पर एक नजर डालते हैं।
कार्यक्रम
ऐसा है एशेज का पूरा कार्यक्रम
एशेज सीरीज 2027 का पहला टेस्ट 18-22 जून को ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम) में खेला जाएगा।
दूसरा टेस्ट 30 जून-4 जुलाई को लॉर्ड्स, तीसरा 8-12 जुलाई को एजबेस्टन (बर्मिंघम), चौथा 21-25 जुलाई को साउथैम्पटन और पांचवां व अंतिम टेस्ट 29 जुलाई-2 अगस्त को द ओवल (लंदन) में होगा।
बता दें कि साउथैम्पटन पहली बार पुरुष एशेज टेस्ट की मेजबानी करेगा, जबकि ओवल में एक बार फिर सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा।
इतिहास
2015 से इंग्लैंड ने नहीं जीती है एशेज सीरीज
पिछली एशेज सीरीज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जिसे मेजबान टीम ने 4-1 से अपने नाम किया था।
इससे पहले 2023 में इंग्लैंड ने अपने घर पर इस सीरीज को खेला था और उसका परिणाम 2-2 रहा था।
दिलचस्प रूप से इंग्लैंड ने 2015 में आखिरी बार एशेज सीरीज को जीतने (3-2) में सफलता हासिल की थी। वो संस्करण इंग्लैंड में ही खेला गया था।
सीरीज
15 मई से पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी इंग्लिश टीम
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (वनडे सीरीज)
पहला वनडे- 15 मई, यूटिलिटा बाउल, साउथैम्पटन
दूसरा वनडे- 19 मई, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर
तीसरा वनडे- 21 मई, हेडिंग्ले, लीड्स
चौथा वनडे- 23 मई, बैंक्स होम्स रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
पांचवां वनडे- 26 मई, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद इंग्लिश टीम 28 मई से 1 जून तक लॉर्ड्स में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता टेस्ट खेलेगी।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 सितंबर से शुरू होगी सीरीज
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (टी-20 और वनडे सीरीज)
पहला टी-20- 7 सितंबर, बैंक्स होम्स रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा टी-20- 9 सितंबर, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर
तीसरा टी-20- 11 सितंबर, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़
पहला वनडे- 14 सितंबर, एजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा वनडे- 16 सितंबर, लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा वनडे - 19 सितंबर, सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
चौथा वनडे- 22 सितंबर, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
पांचवां वनडे- 25 सितंबर, हेडिंग्ले, लीड्स