सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता चाइना मास्टर्स का खिताब
क्या है खबर?
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स का खिताब जीता है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन की ही जी टिंग और रेन जियांग यू को 3 गेम तक चले मुकाबले में 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। यह इस साल सात्विक-चिराग का दूसरा सुपर 750 खिताब है। इसके साथ-साथ यह उनके करियर का 10वां BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
रोमांचक रहा फाइनल मैच
पहले गेम में चीनी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए स्कोर 5-0 कर दिया। मध्यांतर में 11-5 से बढ़त बनाने वाली चीनी जोड़ी ने पहला गेम जीता।
इसके बाद सात्विक-चिराग ने पलटवार किया और 21-13 से दूसरा गेम अपने नाम किया।
इसके बाद तीसरे और निर्णायक गेम में एक समय स्कोर 16-16 से बराबर था। दबाव की घड़ी में भारतीय जोड़ी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Champions once again! 🏆
— SAI Media (@Media_SAI) September 6, 2026
Satwiksairaj Rankireddy & Chirag Shetty have conquered the #ChinaMasters2026! 🔥 After a hard-fought opening game, the Indian duo staged a sensational comeback to defeat He Ji Ting & Ren Xiang Yu 11-21, 21-13, 21-17 and lift the men’s doubles title.… pic.twitter.com/BgWYJ0Hzne
सफर
चाइना मास्टर्स में शानदार रहा सात्विक-शेट्टी का सफर
राउंड ऑफ-32: जर्मनी के मार्क लैम्सफस और मार्विन साइडल को 21-15, 21-18 को हराया।
राउंड ऑफ-16: फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव और क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ 21-17, 22-24, 21-9 से जीत दर्ज की।
क्वार्टर फाइनल: डेनमार्क के किम एस्ट्रप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को 21-13, 16-21, 21-18 से हराया।
सेमीफाइनल: मलेशिया की नुर मोहम्मद अजरिन अयूब और टैन वी कियोंग को 21-16, 18-21, 21-11 से तीन गेम में शिकस्त दी।
खिताब
सात्विक-चिराग ने जीता अपना पहला चाइना मास्टर्स खिताब
2023 और 2025 के चाइना मास्टर्स में रनर-अप रहने के बाद अब सात्विक और चिराग ने खिताब जीता।
इस बार उन्होंने एक और मौका हाथ से नहीं जाने दिया।
भारतीय जोड़ी के लिए यह इस सीजन का दूसरा खिताब है।
इससे पहले उन्होंने सिंगापुर ओपन सुपर 750 जीता था और थाईलैंड ओपन सुपर 500 के फाइनल में भी जगह बनाई थी।
यह जोड़ी अब एशियाई खेलों में पदक के लिए दावेदारी पेश करेगी।