सरफराज खान बनाम ध्रुव जुरेल: पहले टेस्ट में किसे मिलेगा मौका? दोनों के आंकड़ों की तुलना
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जब साई सुदर्शन चोटिल होकर बाहर हो गए। उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया। अब पहले टेस्ट में नंबर-6 पर ध्रुव जुरेल और सरफराज में से किसे प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, यह देखना दिलचस्प होगा। उससे पहले दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
घरेलू
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसे हैं सरफराज के आंकड़े
सरफराज ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक 62 मुकाबले खेले हैं और इसकी 92 पारियों में 13 बार नाबाद रहते हुए 64.73 की औसत से 5,114 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 17 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 301* रन रहा है।
मुंबई के लिए सरफराज ने 2025-26 रणजी सीजन में 7 मुकाबले खेले थे और इसकी 9 पारियों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए थे।
प्रथम श्रेणी
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसे हैं जुरेल के आंकड़े
जुरेल ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला 2022 में खेला था। उन्होंने 36 मुकाबले खेले हैं और इसकी 54 पारियों में 55.17 की शानदार औसत के साथ 2,538 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 6 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 249 रन रहा है।
घरेलू क्रिकेट में जुरेल उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। कोलंबो में हुए अभ्यास मैच में जुरेल के बल्ले से एक और 17 के स्कोर निकले थे।
भारत
ऐसा रहा है सरफराज का टेस्ट करियर
सरफराज करीब 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
सरफराज ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक बनाए थे।
उन्होंने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 रन रहा है।
करियर
जुरेल के टेस्ट करियर पर एक नजर
जुरेल ने भी सरफराज के साथ ही साल 2024 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 16 पारियों में 34.14 की औसत से 478 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन रहा है।
इस साल उन्होंने एक टेस्ट खेला है और 19 रन बनाए हैं। 2025 में उन्होंने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 32.12 की औसत से 257 रन बनाए थे।