Page Loader
सरफराज खान को मुंबई के चयनकर्ता की सलाह, बोले- केवल रन बनाओ, बयानबाजी मत करो
सरफराज खान ने बल्ले से किया है अदभुत प्रदर्शन (फोटो: ट्विटर/@BCCIdomestic)

सरफराज खान को मुंबई के चयनकर्ता की सलाह, बोले- केवल रन बनाओ, बयानबाजी मत करो

Jan 19, 2023
07:02 pm

क्या है खबर?

सरफराज खान बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन उनका चयन भारतीय टीम में नहीं हो रहा है। रणजी ट्रॉफी में तीन सीजन से लगातार 100 से अधिक की औसत से रन बना रहे सरफराज ने हाल ही में भारतीय टीम से नजरअंदाज किए जाने पर कहा था कि उन्हें इससे निराशा हुई है। अब मुंबई के पूर्व कप्तान और वर्तमान मुख्य चयनकर्ता मिलिंद रेगे ने सरफराज को ऐसी चीजों से बचने की हिदायत दी है।

बयान

खराब बयानबाजी करने से नहीं होगी आपकी मदद- रेगे

रेगे ने कहा, "लगातार परफॉर्म करो, लेकिन इस तरह की बयानबाजी करने से आपकी मदद नहीं होगी। सरफराज को भारतीय टीम में चयन पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उनका काम रन बनाने का है। उन्हें बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए।" सरफराज ने 2019-20 रणजी सीजन में 154.66 की औसत से 928 रन बनाए थे। वहीं 2021-22 के सीजन में उन्होंने 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे। इस सीजन भी वह 500 से अधिक रन बना चुके हैं।